आगरा: ताज नगरी आगरा को आज एक और आधुनिक रिक्रिएशनल डेस्टिनेशन की सौगात मिली। लेमन ट्री होटल, आगरा में “स्लाउंज (Slounge)” नामक नए रिक्रिएशनल हैंगआउट का भव्य शुभारंभ केंद्रीय मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर होटल प्रबंधन, व्यावसायिक जगत से जुड़े लोग और शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के अभिनंदन से हुई। उसके बाद होटल के महाप्रबंधक आलोक शर्मा ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा “लेमन ट्री होटल हमेशा से अपने अतिथियों को विशिष्ट और यादगार अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। स्लाउंज इसी प्रतिबद्धता का एक और प्रयास है, जहाँ लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ आरामदायक और मनोरंजक माहौल का आनंद ले सकेंगे। आगरा जैसे पर्यटन शहर में इस तरह के स्थान का होना बेहद आवश्यक था।”
उद्घाटन अवसर पर होटल के प्रबंध निदेशक भगत सिंह बघेल ने कहा “आगरा की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान के साथ आधुनिकता का संगम प्रस्तुत करना लेमन ट्री होटल की प्राथमिकता है। स्लाउंज का शुभारंभ आगरा के लोगों के लिए एक नए अनुभव की शुरुआत है। हमें विश्वास है कि यहाँ आने वाले पर्यटक और स्थानीय लोग दोनों ही विशेष आतिथ्य और अनोखे मनोरंजन का आनंद लेंगे।”
केंद्रीय मंत्री प्रो. बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि आगरा पर्यटन और संस्कृति का वैश्विक केंद्र है। यहाँ ऐसी आधुनिक सुविधाओं का विकास स्थानीय अर्थव्यवस्था, आतिथ्य उद्योग और पर्यटन को नई गति देगा। उन्होंने लेमन ट्री होटल प्रबंधन को बधाई दी और शहरवासियों को शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम का समापन सामूहिक अभिनंदन के साथ हुआ। शुभारंभ के उपरांत स्लाउंज में उपस्थित अतिथियों ने विभिन्न मनोरंजक सुविधाओं का अवलोकन किया और उसका अनुभव लिया।
अब आगरा की जनता और यहाँ आने वाले पर्यटक एक नए आधुनिक, सुरक्षित और आकर्षक रिक्रिएशनल हैंगआउट का आनंद ले सकेंगे।
इस मौक़े पर आयुष बघेल, ह्रदय सिंह बघेल, जयबीर सिंह आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।
-up18 News
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में गूंजे ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे: 400 से अधिक शिक्षक-छात्रों ने निकाली भव्य तिरंगा रैली - August 11, 2026
- आगरा में क्रिप्टो निवेश के नाम पर साइबर ठगी: बुजुर्ग से ठगे गए लाखों रुपये, मौत के बाद बेटे ने बैंक खातों की जांच की तो हुआ खुलासा - August 11, 2026
- आगरा में साइबर ठगों का नया पैंतरा: युवती की फोटो लगाकर इंस्टाग्राम पर बनाई फर्जी आईडी, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगे रुपय - August 11, 2026