आगरा: जिले में एक अपहृत व्यापारी के फोन से उसके साझीदार को फोन कर पचास लाख रुपये की फिरौती मांगे जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अपहर्ता को सकुशल बरामद कर एक किडनैपर को गिरफ्तार कर लिया। दो किडनैपर भागने में सफल हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विगत 21 मार्च को बिजनौर के व्यापारी के बेटे ने थाना रकाबगंज में अपने पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जानकारी दी थी कि पिता 15 मार्च से गायब हैं। उसके बाद बेटे ने बताया कि 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई है। इस संबंध में भी थाना रकाबगंज में मुकदमा दर्ज हुआ।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी थाना पिनाहट के गांव गुरावली में छिपे हुए हैं। एसओजी की सिटी टीम के साथ सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए आरोपी पप्पू को गिरफ्तार किया। व्यापारी को सकुशल बरामद किया गया। आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा, 12 बोर, दो जिंदा कारतूस 12 बोर और एक बाइक बरामद की। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट भी मुकदमा दर्ज किया गया। दो आरोपी फरार हो गए।
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने साथी के कहने पर यह काम किया। उसके साथियों ने बताया था कि व्यापारी के पास बहुत पैसा है। इसलिए पूरी साजिश रची गई। व्यापारी को बिजनौर से बर्फ की मशीन सही करने के बहाने से आगरा बुलाया गया। यहां उसे बंधक बना लिया गया। फिरौती के पैसे ग्वालियर में भेजने को कहा था। बिजलीघर चौराहे से व्यापारी के बाइक पर ही बैठाकर गांव में लेकर गए थे।
- Agra News: मंदिर की जमीन पर दबंगई, प्रशासन की रोक को भी दी चुनौती; खंदौली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज - June 18, 2026
- आगरा: बटेश्वर-भरतार के बीच यमुना में बना पीपा पुल टूटा, हाइड्रा मशीन नदी में समाई; कई गांवों का संपर्क कटा - June 18, 2026
- Agra News: बच्चों को बांटी गईं ‘एक्सपायरी दवाएं’, प्रशासन सख्त; ड्रग विभाग ने लिए सैंपल, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश - June 17, 2026