आगरा। उप जिलाधिकारी (नगर) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी यमुनाधर चौहान ने जानकारी दी कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में चुनावी एवं गैर-चुनावी अवधि के दौरान फेक न्यूज, भ्रामक और असत्यापित सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (Standard Operating Procedure – SOP) लागू की गई है।
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी ने आयोग के निर्देशों के तहत वर्तमान में जारी निर्वाचक नामावली विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के दौरान मीडिया और सोशल मीडिया की कड़ी निगरानी करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने मीडिया/सोशल मीडिया टीम के नोडल अधिकारी को सक्रिय करते हुए सभी प्लेटफॉर्म्स पर नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए ताकि फेक न्यूज या भ्रामक नैरेटिव की तुरंत पहचान और निस्तारण किया जा सके।
डीएम ने कहा कि यदि निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण से संबंधित कोई फेक न्यूज या असत्यापित सूचना सामने आती है, तो SOP में निर्धारित समय सीमा के भीतर तथ्यपरक उत्तर जारी किया जाए और संबंधित के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाए।
जिला सूचना अधिकारी एवं नोडल अधिकारी (मीडिया/सोशल मीडिया) ने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 की अवधि में मीडिया और सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म्स की प्रभावी मॉनिटरिंग की जाएगी। प्राप्त फेक न्यूज या भ्रामक सूचनाओं का तुरंत संज्ञान लेकर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनी रहे।
- दिल्ली से आगरा का सफर अब महज 59 मिनट में: केंद्र सरकार ने हाईस्पीड रेल नेटवर्क के नॉर्दर्न कॉरिडोर को दी मंजूरी - November 1, 2026
- “बालमन की संवेदनाओं और संस्कारों को सहेजती अनूठी कृति ‘प्रज्ञान’: हरियाणा साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित डॉ. सत्यवान ‘सौरभ’ का बाल काव्य संग्रह” - November 1, 2026
- हरियाणवी संस्कृति की गूंज सात समंदर पार: मनुमुक्त ‘मानव’ मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित वर्चुअल वैश्विक कवि-सम्मेलन में 4 महाद्वीपों के 20 कवियों ने लिया हिस्सा - November 1, 2026