आगरा: थाना सिकंदरा क्षेत्र में कारगिल चौराहे के निकट देर रात दबंगों ने फिल्मी स्टाइल में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी कारगिल चौराहे के निकट स्थित कैफे से निकले और हत्याकांड को अंजाम देकर फरार हो गए। मृत युवक की पहचान आमिर के रूप में हुई।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, यह हत्याकांड रात्रि करीब दस बजे कारगिल चौराहे से पश्चिमपुरी के बीच हुआ। बाइक पर जाते दो युवकों को युवकों के ही एक अन्य समूह ने रास्ते में रोक लिया और लखनपुर निवासी रोहित के साथ मारपीट करने लगे। इसी दौरान हमलावर ग्रुप की ओर से एक गोली चलाई गई जो रोहित के साथी आमिर को लगी। आमिर गंभीर रूप से घायल हो गया। लोग उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई।
इस हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मृत आमिर के साथी रोहित से घटना का ब्यौरा लिया। रोहित ने पुलिस को बताया कि उसके साथ मारपीट और उसके साथी की हत्या करने वाले रवि, विकास, समर्थ और विवेक हैं। ये चारों युवा भी इसी क्षेत्र के रहने वाले हैं।
घटना की पृष्ठभूमि में बताया गया है कि इस क्षेत्र में युवाओं के दो गुट बन गए हैं, जिनके बीच पिछले दो साल से समय-समय पर एक-दूसरे से मारपीट जैसी घटनाएं होती आ रही हैं। पिछले 15 दिन पहले भी दोनों गुटों के बीच मारपीट हुई थी।
समझा जा रहा है कि इसी गैंगवार में राहुल नगर, बोदला निवासी आमिर और उसके साथी लखनपुर निवासी रोहित को घेरा गया था। शुरुआत में तो मामला मारपीट तक ही था, लेकिन इस बीच दूसरे ग्रुप की ओर से चली गोली ने आमिर की जान ले ली।
पुलिस ने आमिर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल रोहित को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। रोहित की तहरीर के आधार पर पुलिस कार्यवाही में जुट गई है। पुलिस की टीमें आरोपियों की खोजबीन कर रही हैं।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- Tanya Mittal पहुंचीं Shatam Jeeva, Jhansi के 100 एकड़ के आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र में, क्या है खास? - September 12, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026