Agra, Uttar Pradesh, India. ताजमहल में नमाज पढ़ने की कोशिश करते तीन पर्यटक पकड़े गए हैं।
ताजमहल में प्रवेश निःशुल्क होने पर इन दिनों भारी भीड़ उमड़ रही है। मंगलवार शाम करीब चार बजे पर्यटकों ने नमाज पढ़ने की तैयारी कर ली। पर्यटक केरल के बताए गए हैं। तीन पर्यटकों ने शाही मस्जिद के नजदीक बागीचे में नमाज पढ़ने की तैयारी की।
आपको बता दें कि इसके पास जिलाऊखाना है। यहां पर ताजमहल के निर्माण से पहले मुमताज महल का शव बुरहानपुर से लाकर दफनाया गया था।
मीडिया वेबसाइट के मुताबिक, शाम चार बजे के आसपास सीआईएसएफ ने इनको नमाज की तैयारी करते देखा। जवानों ने तत्काल ही उन्हें पकड़ लिया। वहां से सीधे कंट्रोल रूम ले गए। वहां पूछताछ में उन्होंने अपना नाम अनस, मंसूर, अवसद बताया। कहा कि उन्हें नियमों की जानकारी नहीं थी। इसके बाद उन्होंने लिखित माफीनामा दिया। इसके बाद उन्हें छोड़ा गया।
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ताजमहल में शुक्रवार को बंदी के समय दोपहर 12 बजे से दो बजे तक ताजमहल खोला जाता है। तभी नमाज पढ़ी जाती है।
- योगी सरकार का रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा: 27, 28 और 29 अगस्त को यूपी रोडवेज और सिटी बसों में एक सहयात्री के साथ बिल्कुल फ्री सफर कर सकेंगी माताएं-बहनें - August 26, 2026
- ताजमहल में सजा सुंदरियों का मेला: मिस टीन इंटरनेशनल 2026 की 30 से अधिक देशों की प्रतिभागियों ने किया ताज का दीदार - August 26, 2026
- डॉ. अवनीश राही की ‘मैं भूख हूँ’ ने साहित्य में उठाया बड़ा सवाल, साइना नेहवाल ने किया लोकार्पण - August 26, 2026