आगरा। विगत दिनों कर्नाटक के बेलगाम स्थित चिकोड़ी जिले में नन्दपर्वत पर गणधराचार्य कुन्थसागर महाराज के शिष्य आचार्य कामकुमारनंदी महाराज की निर्ममता हत्या के मामले में आगरा दिगंबर जैन परिषद एवं सकल जैन समाज आगरा के नेतृत्व में जैन समाज के लोग आज आगरा जिला मुख्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंप इस घटना का विरोध जताते हुए हत्यारों के जल्द गिरफ्तार किए जाने की मांग की।
आगरा दिगंबर जैन समाज के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय कलेक्ट्री पहुंचकर आगरा जिला अधिकारी को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें जैन आचार्य के हत्यारों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाने एवं दिगम्बर जैन मुनियों की सुरक्षा हेतु सभी राज्यों की सरकारों को आदेशित किये जाने की मांग की गयी। मौके पर मौजूद पदाधिकारियों ने कहा कि इस घटना से संपूर्ण जैन समाज में रोष व्याप्त है।
ज्ञापन देने वालों में आगरा दिगंबर जैन परिषद के अध्यक्ष जगदीशप्रसाद जैन, महामंत्री सुनील जैन, राकेश जैन, सतीशचंद जैन, विमल जैन, राकेश जैन, पवन जैन, संजय जैन, राजीव पोदार, मनोज जैन, सुबोध पाटनी, दीपक जैन, मीडिया प्रभारी शुभम जैन, दीपक जैन, प्रवीन जैन, रविन्द्र जैन, प्रमोद जैन, नरेंद्र कुमार जैन, सुषमा जैन आदि लोग मौजूद रहे।
- आगरा का राजू गुप्ता कस्टोडियल डेथ मामला: मानवाधिकार आयोग का कड़ा रुख, मृतक के वारिस खोजो और 5 लाख का मुआवजा दो - March 21, 2026
- आगरा में डिजिटल डकैती: उधारी चुकाने के बहाने बुलाकर दो युवकों का अपहरण, 4 घंटे कार में बंधक बनाकर UPI से लूटी रकम - March 21, 2026
- आगरा में ईद-उल-फितर का मिला-जुला रंग: जामा मस्जिद में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, तो शिया समुदाय ने मनाया ‘शोक’ - March 21, 2026