आगरा: आगरा जिला जेल में एक हिस्ट्रीशीटर मनोज अग्रवाल को VIP ट्रीटमेंट दिए जाने का मामला सामने आया है। जेल अधीक्षक हरिओम शर्मा की हिस्ट्रीशीटर मनोज अग्रवाल के साथ नजदीकी के आरोप लग रहे हैं। जेल में मनोज अग्रवाल की एंट्री हुई और जेल अधीक्षक के साथ मिलकर पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान जेल के कई अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।
हिस्ट्रीशीटर मनोज अग्रवाल को जेल में एक VIP मेहमान की तरह ट्रीट किया गया। उसने जेल के अंदर सुंदरकांड का पाठ भी करवाया। हालांकि जेल अधीक्षक हरिओम शर्मा ने इस बात से इनकार किया है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी थी।

इस मामले के सामने आने के बाद हिस्ट्रीशीटर मनोज अग्रवाल की जेल में एंट्री पर रोक लगा दी गई है। मनोज अग्रवाल कमला नगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है।

यह पहली बार नहीं है जब यूपी पुलिस में अपराधियों के फ़ोटो अधिकारियों के साथ दिखने को मिले हैं। इससे पहले भी दरोगा मोहित शर्मा को हिस्ट्रीशीटर से माला पहनते हुए देखा गया था। जब यह फोटो वायरल हुआ था तो दारोगा जी लाइन हाज़िर हो गए थे, लेकिन जेल अधीक्षक हरिओम शर्मा अभी भी अपने पद पर बने हुए हैं।
- यूपीआई पर प्रस्तावित MDR शुल्क के विरोध में आगरा के व्यापारी, जिलामुख्यालय में डीएम को सौंपा ज्ञापन - October 10, 2026
- जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस का बड़ा क्रैकडाउन: CJP प्रमुख अभिजीत दीपके एयरपोर्ट पर हिरासत में, सौरव दास और आशुतोष रंका भी डिटेन - October 10, 2026
- आगरा में सनसनीखेज वारदात: सदर थाना क्षेत्र में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव - October 10, 2026