फूड फॉर लाइफ कार्यक्रम के तहत इस्कॉन ने शुरु किया भोजन वितरण
एक पहल के विद्यार्थियों व कमला नगर क्षेत्र में भी वितरण किया जा रहा भोजन
आगरा। मंदिर के 10 मील तक के क्षेत्र में कोई व्यक्ति भूखा न रहे, इस्कॉन के संस्थापक प्रभुपाद जी के इसी संकल्प के साथ फूड फॉर कार्यक्रम के तहत आज मुरारीलाल खत्री कालेज की लगभग 500 छात्राओं के लिए भोजन वितरण प्रारम्भ किया। श्रीजगन्नाथ मंदिर, इस्कॉन आगरा के अध्यक्ष अरविद स्वरूप दास प्रभु ने बताया कि एक पहल के 600 विद्यार्थियों, कमला नगर पानी की टंकी के पास क्षेत्र में लगभग 400 लोगों के लिए प्रतिदिन सुबह भोजन उपलब्ध कराया जाता है।
अरविन्द स्वरूप ने बताया कि सरकारी स्कूलों में तो भोजन वितरण होता है, परन्तु ऐसे कई गैरसरकारी स्कूल भी हैं जहां बच्चों को पौष्ठिक आहार की आवश्यकता है। स्कूल प्रबंधक से बात करने पर पता चला कि मुरारीलाल खत्री इंटर कालेज में भी बच्चों को भोजन वितरण की जरूरत है, इसीलिए एक पहल के बाद इसे चुना गया।
आवश्यकतानुसार भविष्य में अन्य स्थानों पर भी फूड फॉर लाइफ कार्यक्रम के तहत भोजन वितरण किया जाएगा।
अरविन्द स्वरूप जी ने जानकारी देते हुए बताया कि 1972 में बंगाल में मायापुर में मंदिर बनने के दौरान प्रभुपाद ने सभी क्षेत्रीय लोगों को भोजन कराया था। जिसके उपरान्त बाहर पड़ी झूठन को गरीब लोग कुत्तों से छीनकर ले रहे थे। तभी प्रभुपाद ने मंदिर के 10 मील के क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति को भूखे न रहने देने का संकल्प लिया था।
इस्कॉन मंदिर फूड फॉर लाइफ कार्यक्रम के तहत सभी मंदिरों में प्रभुपाद जी के संकल्प को साकार करने के लिए प्रयासरत है। इस अवसर पर मुख्य रूप से आशु मित्तल, स्वाती, कान्ता प्रसाद, सुशील अग्रवाल, अदिति गौरांगी, संजय कुकरेजा, शाश्वत, नंदलाल प्रभु आदि उपस्थित थे।
- मां पीतांबरा के जयकारों से गूंजी ताजनगरी: भव्य वेद यात्रा का पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत; 2151 कुंडीय महायज्ञ के लिए जनजागरण तेज - November 2, 2026
- यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव की आहट से पहले दल-बदल की राजनीति तेज: सपा-भाजपा में आवाजाही जारी; पश्चिमी यूपी में नए सियासी समीकरण की बिसात - November 2, 2026
- अपने वाले ठाकुर जी की एक भी फोटो देख लो, खड़े भी होते हैं तो तीन जगह से टेढ़े… टिप्पणी कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री: सपा बोली— “भाजपा के इशारे पर हो रही बयानबाजी” - November 2, 2026