आगरा. आगरा के थाना रकाबगंज क्षेत्र में स्थित प्रेम धन आश्रम के गेट पर एक मासूम बच्ची को किसी ने रात के अंधेरे में छोड़ दिया। बच्ची लगभग दो साल की बताई जा रही है और देखने में एब्नॉर्मल लग रही है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को अपने संरक्षण में ले लिया। देखिए ये खास रिपोर्ट।
ये तस्वीरें हैं प्रेम धन आश्रम की, जहां रात करीब 9 बजे एक मासूम बच्ची को कोई गेट पर छोड़ गया। बच्ची के साथ एक वॉकर और कुछ कपड़े भी मिले हैं। आश्रम के गार्ड और वहां की सिस्टर्स ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को अपने संरक्षण में ले लिया। खास बात यह रही कि बच्ची महिला पुलिसकर्मियों के साथ सहज दिखी और उनके साथ खेलती भी नजर आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है ताकि पता लगाया जा सके कि बच्ची को यहां कौन छोड़कर गया।
फिलहाल बच्ची पुलिस की देखरेख में है और आगे की कार्रवाई जारी है।ये घटना कई सवाल खड़े करती है। क्या बच्ची के माता-पिता ने मजबूरी में उसे छोड़ा या इसके पीछे कोई और वजह है? पुलिस इस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।
- जनसुनवाई के बाद सीधे स्कूलों पर आगरा डीएम मनीष बंसल का धावा: छात्राओं की क्लास ली, खुद खाना चखा और पढ़ाई-सुरक्षा की परखी जमीनी हकीकत - August 18, 2026
- कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) आगरा इकाई का विस्तार: नरेंद्र तनेजा बने चेयरमैन और कुलदीप सिंह कोहली संयुक्त महासचिव मनोनीत - August 18, 2026
- प्रकृति से प्रेम और पर्यावरण संरक्षण ही श्रीकृष्ण भक्ति का संदेश: कमला नगर में परमहंस स्वामी गिरिशानंद सरस्वती के मुख से बही श्रीमद्भागवत की अमृतधारा - August 18, 2026