आगरा। शहर की स्मार्ट सिटी बनाने के नाम पर किस प्रकार फिजूलखर्ची की जा रही है, इसका उदाहरण नगर निगम की कार्यशैली से लगाया का सकता है। एक ओर शहर के अधिकांश रास्ते समस्याओं से भरे पड़े हैं। सड़कों के बीच खुले पड़े मैनहोलों और गड्डों में गिरकर लोगों की जानें तक जा रही हैं। इनकी मरम्मत के नाम पर खानापूरी की जा रही है, तो दूसरी ओर लाखों रुपये खर्च कर स्ट्रीट लाइटों के खंभों पर लगाए गए नियॉन तितली और डमरू के खराब हो चुकी हैं और उनके स्थान पर अब नियॉन त्रिशूल लगाए जाना शुरू कर दिया गया है
ताजमहल और आगरा किले के बीच यमुना किनारा रोड पर स्ट्रीट लाइटों पर इसकी शुरुआत गई है। इन मुगलिया स्मारकों के बीच सड़क पर भगवान शंकर का त्रिशूल दिखाई देगा। हाथीघाट से श्मशान घाट तिराहे के बीच यमुना किनारा रोड पर ये त्रिशूल लगाए जा रहे हैं। स्ट्रीट लाइटों के ऊपर गोल्डन कलर के ये त्रिशूल दूर से ही नजर आ रहे हैं। ट्रायल के रूप में इन्हें यहां लगाया जा रहा है।
पूर्व में शहर की अधिकांश सड़कों पर स्ट्रीट लाइटों के खंबों पर नियॉन तितली लगाई गई थीं। हरीपर्वत से मदिया कटरा, मदिया कटरा से भावना क्लार्क इन, गुरुद्वारा गुरू का ताल फ्लाई ओवर आदि जगहों पर इन्हें लगाया गया था। मगर, कुछ महीने बाद ही ये खराब होने लगी थीं। इस पर नगर निगम के कुछ पार्षदों ने आपत्ति दर्ज करा दी थी।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- Tanya Mittal पहुंचीं Shatam Jeeva, Jhansi के 100 एकड़ के आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र में, क्या है खास? - September 12, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026