
आगरा : यूपी के आगरा जिले से एक बार फिर शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक विवाहिता का एक युवक से प्रेम संबंध चल रहा था। जब परिजन छत पर सोने गए तो प्रेमी विवाहिता से मिलने के लिए चोरी छुपे घर में घुस गया।
विवाहिता और प्रेमी दोनों कमरे में रंगरलियां मना रहे थे। इसकी जानकारी होने पर परिजन कमरे में आए। उन्होंने प्रेमी को कमरे में देखा, लेकिन वो कही नजर नहीं आया। तलाशी करने के बाद युवक अधनंगी हालत में संदूक में मिला। पति और परिजनों ने संदूक खोला और युवक को पकड़कर उसकी खूब धुलाई की और लाठी-डंडों से पीटा।
जानकारी के मुताबिक, फतेहाबाद क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला के परिजन रविवार रात घर की छत पर सो रहे थे। इसी बीच रात करीब 11:30 बजे महिला ने फोन कर पड़ोसी गांव में रहने वाले अपने प्रेमी को बुला लिया। दोनों एक कमरे में बंद हो गए। इसी बीच महिला का पति छत से नीचे आया। उसने कमरे में से कुछ अजीब सी आवाज सुनी। इसके बाद उसने अपने भाई और अन्य घरवालों को भी बुला लिया। फिर उसने कमरे में दस्तक दी। घरवालों को आता देख महिला ने प्रेमी को बिना कपड़ों के ही प्रेमी को कमरे रखे एक संदूक में छुपा दिया।
परिजनों ने की जमकर धुनाई
कमरे में घुसने के बाद परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन कमरे में कोई नहीं था। फिर पति को कमरे में रखे संदूक पर शक हुआ और उसने संदूक खोला और अधनंगी हालत में प्रेमी को बाहर निकाला। गुस्साए परिजनों ने उसकी थप्पड़ों और लाठी-डंडे से जमकर पिटाई की। फिर कपड़े पहनाकर घर के बाहर ले गए। जहां ग्रामीणों ने पीटा। फिर पुलिस बुलाकर आरोपी को सौंप दिया।
आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह बाह तहसील का रहने वाला है। महिला से उसका एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। वह जब विवाहिता का पति घर में नहीं होता था तो वह मिलने के लिए आता था। घरवालों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और कार्रवाई कर रही है।
-साभार सहित
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026