गाजियाबाद: परिवार न्यायालय में तलाक का एक अनोखा मामला सामने आया। अनोखा इसलिए क्योंकि इसकी वजह चौंकाने वाली है। एक महिला ने इसलिए तलाक मांगा है क्योंकि शादी के आठ साल बाद उसका मेकेनिकल इंजीनियर पति न केवल उसकी साड़ी पहनने लगा बल्कि होठों पर लिपिस्टिक भी लगाने लगा। इतना ही नहीं। उसने खुद को महिला बताते हुए आधार कार्ड में अपना नाम बदलवा लिया। पत्नी ने लाख समझाया पर कोई फर्क नहीं पड़ा। इंजीनियर ने दो टूक कह दिया कि वह महिला बनने के लिए दवा ले रहा है। जल्द ही सर्जरी कराकर महिला बन जाएगा। उसने परिवार के लोगों से भी कह दिया कि उसे पुरुष नहीं, महिला समझा जाए।
उसे समझाने की भरसक कोशिश का भी जब कोई नतीजा नहीं निकला तो राजनगर एक्सटेंशन की निवासी महिला तलाक के रास्ते पर चल पड़ी। दोनों ने कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दी है। दोनों के वकीलों ने बताया कि अर्जी सहमति के आधार पर दी गई है। महिला ने पति को तलाक के लिए राजी किया है। पति को भी इस पर आपत्ति नहीं है।
महिला के वकील ने बताया कि दोनों की शादी 2013 में हुई थी। इंजीनियर बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करता है। दोनों का शादी के चार साल बाद 2017 में बेटा हुआ। 2021 तक दोनों का वैवाहिक जीवन ठीक चल रहा था। 2021 में ही इंजीनियर को कंपनी के काम से बंगलूरू जाना पड़ा। वहां से वापसी के बाद उसका व्यवहार अचानक से बदल गया। उसने पत्नी की साड़ी पहनना शुरू कर दिया। महिला ने समझा कि वह मजाक के तौर पर ऐसा कर रहा है लेकिन वह रोज ही साड़ी पहनने लगा तो उससे कारण पूछा। उसने कहा कि वह रोज ही साड़ी पहनेगा क्योंकि उसे महिला बनना है। इंजीनियर ने पत्नी को 18 लाख रुपये भी दे दिए हैं और अपनी पोस्टिंग भी बंगलूरू में करा ली है। महिला ने गुजारे के लिए निजी कंपनी में नौकरी शुरू कर दी है। दोनों वर्ष 2021 से ही अलग रह रहे हैं।
महिला ने बताया कि उसके पति ने अपना नाम भी बदल लिया है। आधार कार्ड में भी अपना लिंग परिवर्तित करा लिया है।
साभार सहित
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- डॉ. चिन्मय पंड्या का आह्वान: राष्ट्र निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना जरूरी - October 13, 2026
- आगरा नगर निगम में ई-टेंडर घोटाले की सुगबुगाहट: 100 से 200 करोड़ रुपये की अनियमितता की आशंका, एसआईटी जांच की मांग - October 13, 2026
- यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 का विस्तृत कार्यक्रम घोषित: 5 फरवरी से शुरू होंगी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाएं - October 12, 2026