
आगरा के ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र के नगला बिहारी में घर पर अकेली मासूम से रास्ता पूछने के बहाने बाइक सवार युवक ने बंद पड़े मकान के पास ले जाकर दुष्कर्म किया। मासूम के चीखने पर ग्रामीणों तो आता देख आरोपी मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुँची पुलिस द्वारा बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
सीसीटीवी में आरोपी बाइक से भागता हुआ नजर आया था। मामले में पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर तलाश शुरू कर दी गई थी। घटना के समय बच्ची के माता-पिता खेतो में मजदूरी करने गए थे।
एसीपी हेमंत कुमार ने बताया कि आरोपी की मोटर साइकिल और सीसीटीवी के आधार पर पहचान की गई। बुधवार देर रात फिरोजाबाद वाले मार्ग पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान शरीफ को घेर लिया। रोकने का प्रपास किया तो उसने बाइक जंगल की ओर दौड़ा दी। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इससे उपनिरीक्षक हिमांशु तोमर गोली लगने से घायल हो गए।
दरोगा के गोली लगने के बाद भी पुलिस के कदम पीछे नहीं हटे। आरोपी को घेर लिया गया। फायरिंग के दौरान शरीफ के बाएं पैर में गोली लगी। गोली लगते ही वो जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। क्राइम इंस्पेक्टर निरंजन सिरोही ने बताया कि शरीफ का अपराधिक इतिहास है।
रिपोर्टर – लवी किशोर
- आगरा विश्वविद्यालय के ‘कोहिनूर’ एसपी सरीन को भावभीनी विदाई, दादाजी महाराज का बार-बार हुआ स्मरण, कुलपति प्रो. आशु रानी की कार्यशैली की भी गूंज - May 10, 2026
- मेहनत का परचम: आगरा के उज्ज्वल सिंह बने भारतीय सेना में लेफ्टीनेंट - May 2, 2026
- आगरा में सेवा बन गई संजीवनी: निशुल्क हड्डी रोग शिविर में मुस्कुराए नन्हे चेहरे, जागी नई आस - May 2, 2026