आगरा: पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में आजकल हैरान कर देने मामले सामने आ रहे हैं। यह ऐसे मामले में जिन्हें सुनकर आपको हंसी आएगी लेकिन उनके बीच के यह फिजूल विवाद परिवार टूटने का कारण बन रहे हैं। एक दंपती में इसलिए अनबन चल रही थी क्योंकि पत्नी तंबाकू वाला मंजन करना नहीं छोड़ना चाहती थी। उसने साफ कह दिया था कि भले ही पति को छोड़न पड़े वो छोड़ देगी लेकिन यह मंजन नहीं छोडूंगी।
पूरा मामला आगरा के मंटोला क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। मंटोला निवासी युवक की शादी 8 महीने पहले फतेहपुर सीकरी की रहने वाली एक युवती से हुई थी। युवती को शादी से पहले ही तंबाकू का मंजन करने की आदत थी। शादी होने के बाद जब वह अपने ससुराल आई तो यहां भी वह तंबाकू वाला मंजन करने लगी। पति ने जब पत्नी की ये आदत देखी तो उसे बुरा लगा। युवक ने उसे काफी समझाया, मगर उसने मंजन की आदत नहीं छोड़ी। उसने घर में रखा मंजन भी फेंक दिया। इसके बाद भी वह नहीं मानी।
मंजन को लेकर एक दिन दोनों में झगड़ा हो गया तो पत्नी ने अपने मायके फोन कर दिया। मायके वाले उसे अपने साथ ले गए और पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी।
शिकायत दर्ज होने पर मामला पुलिस परिवार परामर्श केंद्र पहुँच गया। काउंसलर ने दोनों पक्षों को बुलाया। तारीख पर पति पत्नी पहुँचे। पति ने अपनी बात को रखा और तंबाकू के मंजन वाली बात बताई। युवक कहना है कि उसकी पत्नी को मंजन करने की आदत इस कदर लगी है कि दिन भर में वह 4 से 5 बार मंजन कर लेती है। इस पर पत्नी बिफर गयी। उसने काउंसलर से कह दिया कि वह तंबाकू वाला मंजन नहीं छोड़ सकती है। चाहे पति को छोड़ना पड़ जाए।
विवाहिता की यह बात सुनकर काउंसलर भी दंग रह गया। उसने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बन सकी। जिसके बाद काउंसलर ने दोनों पक्षों को अगली तारीख दी है।
- अखिलेश के बिना सब सूना है… बृजभूषण शरण सिंह ने की सपा प्रमुख की तारीफ, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज - September 30, 2026
- वाराणसी में कारोबारी रिश्तों की मिसाल: ओम साई कम्युनिकेशन के धीरज मिश्रा ने बिजनेसमैन रूपेश पांडेय को दिया मोबाइल गिफ्ट - September 30, 2026
- संत शिरोमणि गुरु रविदास 650वीं जयंती: आगरा में समरसता महोत्सव के लिए हुआ भूमि पूजन, मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह और प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र रहे मुख्य अतिथि - September 30, 2026