आगरा: पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने के लिए उत्तर प्रदेश के डीजीपी की ओर से शुरू किया गया अभियान ऑपरेशन कन्विक्शन सार्थक हो रहा है। इस अभियान के माध्यम से पुलिस आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत कोर्ट में पेश कर और अभियोजन की प्रभावी पैरवी के चलते आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुँचा रही है।
आगरा पुलिस ने मॉनिटरिंग सेल व अभियोजन की प्रभावी पैरवी के चलते हत्या, लूट, चोरी, गैंगस्टर, पोक्सो और दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराधों में ऑपेरशन कन्विक्शन के माध्यम से जनवरी माह में अपराधियों को दिलाई गई सजा का ब्यौरा जारी किया है। आगरा पुलिस ने जनवरी माह में 49 मुकदमों में 66 अपराधियों को सजा दिलाकर पीड़ितों के चेहरे पर खुशी लौटाई है।
आपकों बताते चले कि कोर्ट में लंबित चल रहे मामलों में प्रभावी पैरवी कर पीड़ितों को इंसाफ दिलाने के लिए ऑपेरशन कन्विक्शन चला रही है। इस अभियान के अंतर्गत आगरा पुलिस ने जनवरी माह का डाटा जारी किया। आगरा पुलिस ने जनवरी माह में 49 मुकदमों में प्रभावी पैरवी की और इन मुकदमों से जुड़े 66 अपराधियों को सजा दिलाकर पीड़ितों के चेहरे पर खुशी लौटाई।
1- हत्या, दहेज हत्या,पॉक्सो और दुष्कर्म के 9 मामलों थे। जिनमें से पांच मुकदमों में आजीवन कारावास,2 मुकदमों में 10 साल व उससे अधिक सजा, 1 मुकदमे में 5 से 9 साल की सजा, 1 मुकदमे में 5 वर्ष से कम की सजा के अंतर्गत 12 आरोपियों की सजा।
2- हत्या के प्रयास के एक मुकदमें में 4 अभियुक्तों को 10 वर्ष या फिर इससे अधिक की सजा दिलाई।
3- लूट, अपहरण, चोरी और डकैती के 14 मुकदमे जिसमें एक मुकदमें में 5 से 9 वर्ष तक कि सजा, 13 मुकदमों में 5 वर्ष के लिए 16 अभियुक्तों को सजा दिलाई।
4- एनडीपीसी और आबकारी अधिनियम के तहत 4, जिनमें से 1 मुकदमे में 5 से 9 साल की सजा,3 मुकदमों में 5 वर्ष के लिए 4 अभियुक्तों को सजा दिलाई।
5- गैंगस्टर के 2 मुकदमें, जिनमे दोनों मुकदमों में 5-9 वर्ष के लिए 2 अभियुक्तों को सजा दिलाई।
6- अन्य 19 मुकदमों में से 2 मुकदमों में 5-9 तक कि सजा और 17 मुकदमों में 5 वर्ष से कम लिए 28 अभियुक्तों को सजा दिलाई।
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026