आगरा: बल्केश्वर क्षेत्र के इंद्रानगर में एक पति ने शुक्रवार को अपनी दूसरी पत्नी की हत्या कर दी और घर से फरार हो गया। आरोपी की पहली पत्नी की मृत्यु हो चुकी है और दूसरी पत्नी से विवाद चल रहा था।
बल्केश्वर में इंद्रा नगर के रहने वाले हेमंत ने दीपोत्सव के प्रथम दिन धनतेरस पर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। वारदात की जानकारी परिवार के लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले हेमंत फरार हो गया। हेमंत का मृतका चित्रा से दूसरा विवाह हुआ था। उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है।
बताया गया है कि कुछ दिन से हेमंत और चित्रा के बीच विवाद चल रहा था। कुछ दिनों पहले ही दोनों का मामला पुलिस थाने में पहुंचा, जहां समझौते के बाद दोनों साथ-साथ रहने के लिए राजी हो गए थे। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि इसके बाद ऐसा क्या हुआ कि हेमंत ने यह कदम उठाया।
घटना का जानकारी मिलते ही एसीपी मयंक तिवारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसीपी ने बताया कि विगत 20 अक्टूबर को दोनों के बीच हुए झगड़े के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा था, दोनों ने समझौता कर लिया था और साथ-साथ में रह रहे थे। एसीपी ने बताया कि महिला के शव पर चोट के निशान थे, गले में फंदा भी पड़ा हुआ था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और हत्यारोपी पति की तलाश शुरू कर दी है।
- भट्टी बनती दिल्ली: 55% इलाका ‘रेड ज़ोन’ में, रातें भी हुईं गर्म; CEEW की रिपोर्ट ने बढ़ाई राजधानी की धड़कन - March 11, 2026
- भक्तों के लिए खुशखबरी: नवरात्र में आगरा से कैला देवी के लिए दौड़ेंगी 140 बसें, किराया 270 रुपये तय, यूपी-राजस्थान रोडवेज की संयुक्त तैयारी - March 11, 2026
- आगरा में गैस की ‘कृत्रिम किल्लत’: प्रशासन कह रहा ‘सब ठीक है’, पर ब्लैक में 1500 के पार पहुँचा घरेलू सिलेंडर - March 11, 2026