आगरा। आगरा-शमसाबाद मार्ग पर आज शाम हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। बड़ागांव के पास बाइक सवार दो युवकों को एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। बाइक को रौंदने के बाद चालक ट्रक को दौड़ा ले गया।
यह दर्दनाक दुर्घटना आगरा-शमसाबाद रोड पर बड़ागांव के नजदीक हुई। दुर्घटनास्थल से कुछ दूर मौजूद लोगों ने बताया कि बाइक पर सवार होकर जा रहे दो युवकों को तेज स्पीड में आ रहे एक ट्रक ने इतनी जोर से टक्कर मारी कि दोनों युवको की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद भी चालक ने ट्रक रोकने के बजाय दौड़ा दिया।
चूंकि शाम का अंधेरा हो चुका था और उस समय शायद रोड पर कोई और वाहन नहीं था, इसलिए कोई उस ट्रक को नहीं देख पाया, जिसने बाइक सवारों को रौंदा। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और दोनों मृतकों के बारे में जानकारी जुटा रही थी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शमसाबाद रोड पर ट्रक की टक्कर के बाद मौके पर मिली बाइक पर यूपी 86ए 9597 नंबर अंकित है।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, शाम का अंधेरा हो चुका था और संभवतः सड़क पर कोई और वाहन नहीं था, इसलिए कोई उस ट्रक को नहीं देख पाया, जिसने बाइक सवारों को रौंदा। दुर्घटनास्थल से कुछ दूर मौजूद लोगों का कहना है कि बाइक पर सवार होकर जा रहे दो युवकों को तेज स्पीड में आ रहे एक ट्रक ने इतनी जोर से टक्कर मारी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
थानाध्यक्ष शमसाबाद हंसराज भदौरिया ने बताया कि आगरा रोड पर हुए सड़क हादसे में मोटर साइकिल सवार दो युवकों की मौत हुई है। मृतक युवकों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा का राजू गुप्ता कस्टोडियल डेथ मामला: मानवाधिकार आयोग का कड़ा रुख, मृतक के वारिस खोजो और 5 लाख का मुआवजा दो - March 21, 2026
- आगरा में डिजिटल डकैती: उधारी चुकाने के बहाने बुलाकर दो युवकों का अपहरण, 4 घंटे कार में बंधक बनाकर UPI से लूटी रकम - March 21, 2026
- आगरा में ईद-उल-फितर का मिला-जुला रंग: जामा मस्जिद में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, तो शिया समुदाय ने मनाया ‘शोक’ - March 21, 2026