Agra News: एत्मादपुर में ‘कलमकारों’ का होली मिलन, पवन शर्मा निर्विरोध चुने गए ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष

PRESS RELEASE

आगरा/एत्मादपुर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील इकाई एत्मादपुर द्वारा रविवार को कुबेरपुर स्थित एक निजी होटल में भव्य ‘होली मिलन समारोह’ का आयोजन किया गया। इस उत्सव के बीच संगठन की मजबूती को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया, जिसमें पवन शर्मा को सर्वसम्मति से तहसील अध्यक्ष घोषित किया गया।

​पुष्प वर्षा के साथ भाईचारे का संदेश

कार्यक्रम का शुभारंभ एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष विष्णु सिकरवार ने राधा-कृष्ण की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया। होली के उल्लास के बीच जिला अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों ने उपस्थित पत्रकारों पर पुष्प वर्षा की, जिससे पूरा माहौल सौहार्द और आपसी भाईचारे के रंगों से सराबोर हो गया।

​”पत्रकारों की सुरक्षा के लिए बने विशेष कानून”

समारोह को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विष्णु सिकरवार ने वर्तमान समय में पत्रकारों के सामने आने वाली चुनौतियों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पत्रकारों पर बढ़ते हमलों को देखते हुए उनके मान-सम्मान और सुरक्षा के लिए संगठन हमेशा तत्पर है। उन्होंने सरकार से मांग की कि पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए देश में एक अलग और सशक्त कानून बनाया जाना चाहिए।

नई जिम्मेदारी और संकल्प

नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष पवन शर्मा का सभी साथियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए पवन शर्मा ने कहा, “संगठन ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा। पत्रकारों के अधिकारों और उनके मान-सम्मान के लिए मैं और मेरी टीम सदैव अग्रिम पंक्ति में खड़े रहेंगे।”

प्रमुख पत्रकारों की रही मौजूदगी

इस अवसर पर मंडल महामंत्री संत कुमार भारद्वाज, जिला सचिव गोविंद पाराशर, जिला कोषाध्यक्ष शिवम सिकरवार और जिला महामंत्री प्रमेन्द्र फौजदार सहित कई वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे।

कार्यक्रम में राजेश दुबे, मनोज परमार, पंकज चौहान, शशिकांत गुप्ता, अमित शर्मा, रामकिशोर बघेल, विष्णु बघेल, मनीष बघेल, मोहित सिसोदिया, राजेश परमार और डॉ. जितेंद्र सिकरवार ने भी अपने विचार साझा किए और संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया।

Dr. Bhanu Pratap Singh