आगरा। थाना बासौनी क्षेत्र में सोमवार देर रात बाघराजपुरा के पास दो बाइकों की आमने-सामने हुई जबरदस्त टक्कर में बाह निवासी युवक मनीष की मौत हो गई, जबकि दूसरे बाइक सवार राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकें सड़क पर दूर तक घिसटती चली गईं। हादसे में गंभीर रूप से घायल राजेश, निवासी बाघराजपुरा, को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। दूसरी बाइक पर सवार मनीष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
सूचना मिलते ही थाना बासौनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दोनों बाइकों को सीज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार और मोड़ के कारण दुर्घटनाएं आम हैं।
मनीष की मौत की खबर जैसे ही बाह स्थित उसके घर पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि घायल राजेश के परिवारजन भी उसकी गंभीर स्थिति को लेकर चिंतित हैं।
रिपोर्टर – नीरज परिहार
- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुर्सी जाने पर अजय राय की पहली प्रतिक्रिया, कहा— ‘राजनीति में पद आते-जाते रहते हैं, राहुल गांधी और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूँ’ - October 3, 2026
- जितिन गुलाटी का तेलुगु सिनेमा में धमाकेदार डेब्यू: प्रभास स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘फौजी’ की स्टार कास्ट में हुए शामिल - October 3, 2026
- संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर समरसता महोत्सव: जेन-जी और अल्फा पीढ़ी ने जानी संत रविदास की वाणी और जीवन-दर्शन - October 3, 2026