आगरा/फिरोजाबाद: बाबा नीम करोरी जी महाराज के जीवन-वृत्त पर आधारित विशेष कॉफी टेबल बुक तैयार हो चुकी है। इसका भव्य अनावरण 27 नवंबर 2025 को किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपना संदेश भेजकर बाबा के प्रति श्रद्धा व्यक्त की है।
जन्मस्थली ग्राम अकबरपुर, तहसील टूडला, जिला फिरोजाबाद में इस वर्ष 19 से 28 नवंबर तक चल रहे जन्मोत्सव कार्यक्रमों में हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन पहुंच रहे हैं। पर्यटन मंत्रालय उत्तर प्रदेश द्वारा श्रद्धालुओं के विश्राम हेतु बनाया गया भव्य सामुदायिक भवन भी पूरी तरह तैयार है, जिसका उपयोग इस जन्मोत्सव से शुरू हो गया है।
भागवत कथा और भजन-संगीतमय संध्याएँ आकर्षण का केंद्र
19 नवंबर से प्रतिदिन दोपहर 12 से 4 बजे तक भागवत कथा और शाम 5 से 8 बजे तक भजन एवं संगीत संध्या का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रमों का विस्तृत विवरण इस प्रकार है—
22 नवंबर – सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की ओर से भजन और नृत्य प्रस्तुतियाँ
23 नवंबर – श्री दीपक त्रिपाठी की भजन संध्या
24 नवंबर – सुश्री शिखा तिवारी द्वारा भजन संध्या
25 नवंबर – श्री मनीष शर्मा द्वारा सुंदरकांड पाठ एवं श्री कृष्णदास (यूएसए) द्वारा संगीत प्रस्तुति
26 नवंबर – भजन संध्या में श्री सुधीर व्यास द्वारा भजन-कीर्तन
27 नवंबर – प्रसिद्ध भजन गायक श्री लखवीर सिंह लख्खा की प्रस्तुति
प्राकट्य दिवस पर विशाल भंडारा, 50 हजार श्रद्धालुओं के आने का अनुमान
28 नवंबर 2025, मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष अष्टमी को महाराज जी का प्राकट्य दिवस मनाया जाएगा। इस दिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक विशाल भंडारा आयोजित होगा, जिसमें देशभर से लगभग 50,000 श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
श्रद्धालुओं की भीड़ और व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और भोजन वितरण के लिए विशेष व्यवस्था की है।
बाबा नीम करोरी जी महाराज के प्रति जनमानस की अटूट श्रद्धा और उनकी जन्मस्थली पर हो रहे भव्य आयोजन इस वर्ष जन्मोत्सव को और अधिक विशेष बना रहे हैं।
- आगरा दिगंबर जैन परिषद के तत्वावधान में 26 अक्टूबर को भव्य धार्मिक आयोजन: नवीन संत भवन शिलान्यास और क्षमावाणी महोत्सव की तैयारियां जोरों पर - October 24, 2026
- पीएम मोदी की तस्वीर पर कथित टोना-टोटका का वीडियो वायरल, मऊ पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया केस - October 24, 2026
- आगरा में डॉक्टर के क्लीनिक पर लूट का खुलासा, बिना नंबर प्लेट की थार के साथ मथुरा के पांच बदमाश गिरफ्तार - October 24, 2026