आगरा। राष्ट्रीय अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत (ब्रज प्रांत) द्वारा आयोजित ग्राहक जागरण पखवाड़े के समापन पर कड़कड़ाती ठंड को देखते हुए जरूरतमंदों को कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राहक पंचायत के ब्रज प्रांत अध्यक्ष वीके अग्रवाल ने कहा कि ग्राहक पंचायत ग्राहक को शोषण से मुक्ति दिलाता है। ग्राहक को न्याय मिले, इस पर ग्राहक पंचायत कार्य करती है।
जिलाध्यक्ष पार्षद मुरारी लाल गोयल ने कहा कि ग्राहक पंचायत ग्राहक सेवा के साथ-साथ समाज सेवा, जन जन की सेवा, मानव सेवा के लिए समर्पित रहती है।
इस अवसर पर सुमन गोयल,अशोक बाबू गुप्ता, सत्येंद्र पाठक, पंकज अग्रवाल, विश्वनाथ भारद्वाज, दिनेश चंद्र, डॉ मनिंदर कौर, अंजू दिलयानी, गौरव अग्रवाल, राजेश मित्तल, आरती अग्रवाल, कुसुम लता, रंजना सक्सेना और अनिल अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- इतिहास से भविष्य तक: हरि चंदना आईएएस की विरासत संरक्षण यात्रा - February 17, 2026
- फरीदाबाद में अग्नि तांडव: केमिकल फैक्ट्री में धमाकों के साथ लगी आग, 35 कर्मचारी झुलसे, 2 की हालत नाजुक - February 16, 2026
- भिवाड़ी अग्निकांड: ‘गारमेंट’ की आड़ में चल रही थी मौत की फैक्ट्री, धमाके से दहली औद्योगिक नगरी; 8 मजदूर जिंदा जले - February 16, 2026