आगरा। जलकल विभाग ने अवगत कराया है कि गंगा नदी में अत्यधिक सिल्ट की मात्रा हो जाने के कारण अपर गंगा कैनाल एवं मध्य गंगा कैनाल को सोर्स से बन्द कर दिया गया है, जिसके कारण अपर गंगा कैनाल में डिस्चार्ज कम होने से बुलन्दशहर स्थित पालरा फाल से आगरा नगर की जलापूर्ति हेतु गंगाजल की मात्रा कम प्राप्त हो रही है, जिसके कारण दिनांक 30-07-2024 को सांयकाल एवं दिनांक 31-07-2024 की प्रातःकाल व सांयकाल की जलापूर्ति बाधित रहने की संभावना है।
उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया है कि जलापूर्ति प्राप्त होने पर आवश्यकतानुसार पेयजल का भण्डारण कर लें एवं जल को मितव्यता से प्रयोग करें।
उन्होंने आगे यह भी अवगत कराया है कि उक्त अपरिहार्य परिस्थिति में जलकल विभाग द्वारा टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति किये जाने की व्यवस्था की गई है।
उन्होंने इस असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए नागरिकों से टैंकरों से पेयजल प्राप्त करने के लिये जलकल विभाग के टोल-फ्री नम्बर 1800-2702722, कन्ट्रोल रूम न0-8192095401, वाट्सएप नं0-8192095212 व विनीत चौधरी, अवर अभियन्ता (मो0-8192095732) से सम्पर्क करने का आग्रह किया है।
- MMS वायरल मामले में सस्पेंड इंस्पेक्टर ने महिला पुलिसकर्मी संग रचाई शादी, दोनों ने जारी किया वीडियो - October 25, 2026
- सुधीर चौधरी बोले, जिंदगी में जितने मौके मिले, उनके पीछे ब्रह्माकुमारीज़ की ताकत; ‘राष्ट्र चेतना पुरस्कार’ से सम्मानित - October 25, 2026
- दो बार कैंसर को मात दे चुके SHK ने मनाया 64वां जन्मदिन, आनंद पंडित और एकता जैन समेत कई हस्तियां हुईं शामिल - October 25, 2026