यमुना तट पर संस्कृति और सरोकार: गंगा दशहरा व पर्यावरण दिवस पर आस्था और संरक्षण का संगम
आगरा। गंगा दशहरा और विश्व पर्यावरण दिवस के संयुक्त अवसर पर आगरा नगर निगम व रिवर कनेक्ट कैंपेन द्वारा यमुना आरती स्थल पर गुरुवार शाम भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम यमुना नदी के सांस्कृतिक और पर्यावरणीय महत्व को समर्पित था।
रिवर कनेक्ट के सदस्यों ने यमुना की तलहटी में निर्मित दशहरा कुंड में सामूहिक स्नान किया। गोस्वामी नंदन श्रोत्रिय ने भव्य फूल बंगले में यमुना मैया की आरती कराई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, डॉक्टरों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम में नृत्य ज्योति कथक संस्थान के बाल कलाकारों ने डॉ. ज्योति खंडेलवाल के निर्देशन में मोहक प्रस्तुति दी। वहीं, विशाल झा और डॉ. शिवानी पाठक के भजनों तथा डॉ. ए.के. भट्टाचार्य के तबला वादन ने कार्यक्रम को आध्यात्मिक ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
रिवर कनेक्ट कैंपेन के संयोजक ब्रज खंडेलवाल ने बताया कि यह कुंड यमुना की रेत को छानकर जलभराव की प्रक्रिया पर आधारित है। यह एक प्रयोग किया गया, जिसमें रेत से छनकर नीचे से यमुना जल स्वतः ही भर गया। इससे जल संग्रहण, मछली पालन व स्नान जैसी गतिविधियाँ संभव होंगी। भविष्य में ऐसे और कुंड बनाने की योजना है।
यह आयोजन यमुना संरक्षण की दिशा में एक जागरूक पहल था, जो आस्था को पर्यावरणीय उत्तरदायित्व से जोड़ता है। नगर निगम और रिवर कनेक्ट जैसे संस्थान जनभागीदारी से यमुना को पुनर्जीवित करने में जुटे हैं।
- Agra News: फतेहपुर सीकरी में सांडों का ‘खूनी संघर्ष’, पर्यटकों में मची भगदड़, गोल्फ कार्ट की बैरिकेटिंग टूटी, बाल-बाल बची जान - February 21, 2026
- यादव शांत है पर संत नहीं…’यादव जी की लव स्टोरी’ पर संभल कलेक्ट्रेट पर भारी प्रदर्शन, डायरेक्टर और स्टारकास्ट पर FIR दर्ज - February 21, 2026
- यादव शांत है पर संत नहीं…’यादव जी की लव स्टोरी’ पर संभल कलेक्ट्रेट पर भारी प्रदर्शन, डायरेक्टर और स्टारकास्ट पर FIR दर्ज - February 21, 2026