Agra, Uttar Pradesh, India. भारत–तिब्बत समन्वय संघ विश्व का एकमात्र संगठन है जो तिब्बत की स्वतंत्रता और कैलाश-मानसरोवर की मुक्ति के संकल्प के साथ कार्य कर रहा है। संघ के लिए श्रावण मास की विशेष महत्ता है। इस निमित्त भारत-तिब्बत समन्वय संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक सेंट डोमिनिक कान्वेंट स्कूल, शिवपुरम फेज 3, कलवारी आगरा में आहूत की गई। बैठक में बड़ा ऐलान किया गया है।
बैठक की अध्यक्षता ब्रज प्रांत अध्यक्ष डॉ. अतुल कुलश्रेष्ठ ने की। बैठक मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सह संयोजक अंतरराष्ट्रीय प्रभार संदेश जैन तथा राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष डॉ. रुचि चतुर्वेदी ने मार्गदर्शन किया। राष्ट्रीय सह संयोजक संदेश जैन ने कहा कि भारत तिब्बत संबंध में संघ पूरे विश्व पटल पर फैला है अतः शिव उत्सव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाएगा।
बैठक के दौरान ब्रज प्रांत अध्यक्ष डॉ. अतुल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि संघ अपने आराध्य भगवान शिव के माह श्रावण मास को श्रावण संकल्प महोत्सव के रूप में मनाएगा l प्रांत मंत्री सोनी त्रिपाठी ने बताया कि जल्द ही आगरा शहर में भारत तिब्बत समन्वय संघ का ब्रज प्रांत कार्यालय का उद्घाटन किया जाएगा। विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
महिला जिला अध्यक्ष नीलम चतुर्वेदी ने बताया कि शिव मंदिर पर रुद्राभिषेक व जलाभिषेक कार्यक्रम किए जाएंगे। पौधारोपण अभियान पूरे महीने चलाया जाएगा। इस दौरान डॉ. वत्सला प्रभाकर, शीला बहल, रीता भट्टाचार्य, रोहित खंडेलवाल, शुभम अग्रवाल, नीतू सिंह आदि मौजूद रहे।
- Why Vulkan Vegas Casino Became My Preferred Gambling Destination UK Player Story - October 2, 2026
- Spela i Din Egen Rytm och Ta Hem Vinster med Tillit på Smash Casino för Sverige - September 29, 2026
- Jackpot Casino – Registrierungsanleitung für neue Spieler in Deutschland - September 29, 2026