आगरा। गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर बुधवार को गणपति भक्त मंडल, कमला नगर, आगरा द्वारा 21वां सार्वजनिक गणपति महोत्सव पानी की टंकी के पास, कमला नगर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। यहां बुधवार को ढोल नगाड़े, बैंड बाजों के साथ गौरी पुत्र गणेश जी की पदाधिकारियों द्वारा करीब 11 बजे स्थापना की गई।
रात्रि 9:00 बजे महाआरती का आयोजन किया गया। आरती में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर गणपति जी से सुख शांति की कामना की। गणपति भक्त मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि गणपति महोत्सव में नंदोत्सव, रक्तदान शिविर, छप्पन भोग एवं शोभायात्रा के साथ विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन प्रतिदिन किया जाएगा।
इस अवसर पर काफी संख्या में महिला श्रद्धालु भी शामिल रहीं। मुख्य रूप से कृष्ण कुमार गोयल, गोविंद गोयल, संजीव अग्रवाल, अरविंद गोयल, रिंकू अग्रवाल, गिर्राज किशोर, पवन अग्रवाल, अंकुर सक्सेना, डॉली गुप्ता, अमित गोयल, कोमल गोयल, भावना गोयल, खुशी, शिखा, राशि अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
- ताज से आगे की सोच: ‘आगरा बियॉन्ड ताज’ में विशेषज्ञों ने खींचा भविष्य का खाका, अध्यात्म और विरासत का होगा संगम - February 24, 2026
- Agra News: हाथियों की सेहत संवारेंगे दुनिया भर के विशेषज्ञ, वाइल्डलाइफ एसओएस की पांच दिवसीय इंटरनेशनल वर्कशॉप शुरू - February 24, 2026
- शंकराचार्य का ‘फोटो’ धमाका: IPS अजय पाल और आशुतोष की केक काटते तस्वीर दिखाई, महाराज बोले- AI जनरेटेड है - February 24, 2026