आगरा: भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त प्रयास से चलाए जा रहे अभियान ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ के अंतर्गत, एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) से शुरू होकर गांधी जयंती (2 अक्टूबर) तक चलेगा।
अभियान का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाना और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। यह पहल महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के पोषण माह के साथ समन्वित होकर चलाई जा रही है।
शिविर की प्रमुख विशेषताएँ
एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि इस शिविर में महिलाओं को मुफ्त परामर्श, जाँच और दवाइयाँ दी जा रही हैं। इसमें खून की जाँच, ब्लड शुगर, अल्ट्रासाउंड, ओरल, सर्वाइकल व ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग जैसी जाँचें शामिल हैं।
विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ एक ही जगह
महिलाओं को व्यापक स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने के लिए स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के अलावा मेडिसिन, चर्म रोग, बाल रोग, दंत रोग, मनोरोग, नाक-कान-गला एवं रेस्पिरेट्री मेडिसिन विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टर भी शिविर में परामर्श दे रहे हैं।
विभागाध्यक्ष डॉ. शिखा सिंह ने बताया कि सोमवार, 22 सितम्बर को 204 महिलाओं ने शिविर का लाभ उठाया। इस दौरान 42 एएनसी चेकअप किए गए और 5 महिलाओं की ओरल, सर्वाइकल एवं ब्रेस्ट कैंसर की निःशुल्क स्क्रीनिंग की गई। साथ ही पैप स्मीयर और अन्य जाँचें भी निःशुल्क की गईं।
यह शिविर महिलाओं को एक ही स्थान पर सभी आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने और उनके स्वास्थ्य में सुधार लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।
रिपोर्टर- पुष्पेंद्र गोस्वामी
- फरीदाबाद में अग्नि तांडव: केमिकल फैक्ट्री में धमाकों के साथ लगी आग, 35 कर्मचारी झुलसे, 2 की हालत नाजुक - February 16, 2026
- भिवाड़ी अग्निकांड: ‘गारमेंट’ की आड़ में चल रही थी मौत की फैक्ट्री, धमाके से दहली औद्योगिक नगरी; 8 मजदूर जिंदा जले - February 16, 2026
- आगरा में गूंजा सनातन एकता का स्वर: विराट हिंदू सम्मेलन में बोले वक्ता— ‘संगठित समाज ही राष्ट्र की शक्ति’ - February 16, 2026