फतेहपुरसीकरी/आगरा। फतेहपुरसीकरी में एडीए और पर्यटन विभाग द्वारा विकसित पाथवे पर ठोकर लगने से एक विदेशी महिला पर्यटक घायल हो गई। इस घटना के बाद नीदरलैंड के इस पर्यटक ग्रुप का मूड इतना ज्यादा खराब हो गया कि वह स्मारक को देखे बगैर ही वापस लौट गया।
आगरा से नीदरलैंड का एक ग्रुप फतेहपुर सीकरी गुलिस्तां टूरिस्ट कॊम्पलेक्स पार्किंग पर पहुंचा। पर्यटक अपने गाइड शाहिद हुसैन के साथ पोलो गाड़ी के स्टैंड पर जा रहे थे, तभी फुटपाथ में पत्थरों के बीच गैप के कारण चलते समय अनियंत्रित होकर महिला पर्यटक गिर गई। उसके साथ चल रहे अन्य पर्यटकों ने उठाया। गिरने से महिला के चेहरे पर चोट आई थी। उधर स्थानीय एंपोरियम संचालकों ने घायल महिला पर्यटक को व्हीलचेयर उपलब्ध कराई।
गुलिस्ता टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स पार्किंग से पोलो गाड़ी स्टैंड तक फुटपाथ से शॉपिंग कांप्लेक्स के समीप जो रास्ता बना है उसमें लाल पत्थर के बीच में गैप होने के कारण पूर्व में भी कई पर्यटक चुटैल हो चुके हैं। प्राथमिक उपचार के बाद नीदरलैंड के ग्रुप के अन्य सदस्यों ने फतेहपुरसीकरी इमारत नहीं देखी क्योंकि इस दुर्घटना के कारण सभी का मूड खराब हो गया था।
नीदरलैंड की महिला पर्यटक को ठोकर लगी तो गिरने से उसके पैर में लगी चोट से खून बहने लगा। आसपास के लोगों ने महिला को संभाला।
पाथवे पर अक्सर गिरते हैं लोग
गुलिस्तां टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स पर बनाए गए पाथवे के पत्थरों के बीच घास लगाने के लिए गैप छोड़कर अधिकारी भूल चुके हैं। पत्थरों के बीच अगर घास लगा दी गई होती तो शायद यह विदेशी पर्यटक ठोकर लगकर न गिरती। पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों में इस बात का लेकर आक्रोश है कि आए दिन दुर्घटनाएं होने के बावजूद अधिकारी सबक नहीं ले रहे।
- यूपी बिजली विभाग में घमासान: ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने यूपीपीसीएल चेयरमैन को लिखा कड़ा पत्र, फैसलों पर उठाए सवाल - June 11, 2026
- PM मोदी और नेहरू की तुलना पर शरद पवार का पलटवार: बोले- राष्ट्र निर्माण में उनके त्याग और योगदान को नकारा नहीं जा सकता - June 11, 2026
- इटावा: 55 हजार की रिश्वत लेते डिप्टी CMO डॉ. श्रीनिवास यादव रंगे हाथ गिरफ्तार, क्लीनिक की फाइल पास करने के लिए मांगी थी घूस - June 11, 2026