आगरा। भाजपा को बागी तेवर दिखाने वाले और निर्दलीय लोकसभा का चुनाव लड़ रहे रामेश्वर चौधरी को भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। आपको बता दें कि फतेहपुर सीकरी से भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल के पुत्र रामेश्वर चौधरी भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। इसके बाद पार्टी हाई कमान ने रामेश्वर चौधरी को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

रामेश्वर चौधरी के निष्कासन के बाद भाजपा के साथ-साथ फतेहपुर सीकरी में सियासी हलचल तेज हो गई है। भाजपा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने पत्र जारी कर रामेश्वर चौधरी के निष्कासन की सूचना दी है।
साथ ही बताते चलें कि रामेश्वर चौधरी के निष्कासन के बाद उनके पिता चौधरी बाबूलाल के निष्कासन की भी चर्चा तेजी से फैल गई है क्योंकि भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ चौधरी बाबूलाल अपने पुत्र का साथ दे रहे हैं।
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026