आगरा। नवरात्र में मिलावटी खाद्य सामग्री परोसने वालों के ख़िलाफ़ कार्रवाई के प्रदेश सरकार के आदेश पर सक्रिय हुए खाद्य विभाग ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। यहां से भारी मात्रा में नकली घी के टिन बरामद किए हैं।
जिलाधिकारी के निर्देश पर आज एफएसडीए की टीम ने सहायक आयुक्त शशांक त्रिपाठी के नेतृत्व में छत्ता स्थित पंजा मदरसा मोहल्ले में एक मकान पर छापा मारा। अंदर बड़ी संख्या में नामी कंपनियों के नाम के नकली घी के टिन रखे हुए थे।
एफएसडीए की टीम ने पंजा मदरसा में नामी कंपनियों का 1605 किलोग्राम मिलावटी घी पकड़ा। यहां पर टीम ने को पांच नामी कंपनियों की दुकान के 105 टिन भी मिले हैं। साथ ही टीम ने मैके से भी 30 किलो लूज घी, रिफाइंड, वनस्पति, मिलावटी घी भी बरामद किया है। छापेमारी के दौरान टीम ने घी के पांच नमूने लेकर जांच को भेजे हैं।
- ’अखिलेश यादव कुत्ते के गले में घंटी बांधकर भी भेजें तो…’, सपा एमएलसी के बयान से यूपी की सियासत में भूचाल, बीजेपी हुई हमलावर - September 2, 2026
- यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सीएम योगी के खिलाफ सिविल कोर्ट में दायर किया मानहानि का मुकदमा, अयोध्या के मछली भोज विवाद से जुड़ा है मामला - September 1, 2026
- आगरा में पारिवारिक विवाद के बाद खौफनाक कदम: पति ने पत्नी और दो मासूम बच्चों को रेलवे ट्रैक पर लेटाया; पुलिस की सूझबूझ से बची चार जिंदगियां - September 1, 2026