अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दस साल के बच्चे की गुब्बारा फुलाने की वजह से अचानक तड़पतड़प कर मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गुब्बारा फुलाते समय अचानक गुब्बारा फट गया। और बच्चे के मुंह में चला गया। गुब्बारे का टुकड़ा गले में चला गया।
जिसकी वजह से बच्चे की सांस की नली चोक हो गई। दम घुटने से वह तड़पने लगा। साथ खेल रहे बच्चों ने सारी बात परिवार के सदस्यों को बताई। आनन फानन में बच्चे को हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अचानक बच्चे की मौत से उसके परिवार के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार खाईखेड़ा का रहने वाले पप्पू का दस साल का बेटा बॉबी कक्षा पांच में पढ़ता है। गुरुवार की दोपहर वह घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान उसने अपने हाथ में लिए गए गुब्बारे को फुलाने लगा।
गुब्बारा अचानक उसके मुंह में चला गया। जिसकी वजह से वह तड़पने लगा। बच्चे के साथ खेल रहे बच्चों ने परिजनों को जानकारी दी। जिसके बाद उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
- यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, पुलिस मुख्यालय से लेकर PAC और EOW तक बदले गए अफसर - September 22, 2026
- बीजेपी सांसद कंगना रनौत के मामले की सुनवाई अब 7 अक्टूबर को: रिवीजन याचिका के निस्तारण तक बहस टालने के लिए वादी ने दिया प्रार्थना पत्र - September 22, 2026
- बाबा दुर्बलनाथ की जय-जयकार से गूंजा आगरा: संत शिरोमणि के 165वें जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब - September 22, 2026