आगरा। बाह तहसील में पिनाहट क्षेत्र से सटी मध्य प्रदेश के मुरैना जिले की सीमा में चम्बल में नहाते एक युवक को मगरमच्छ खींच ले गया। पिछले दो दिन से युवक की खोज की जा रही है, लेकिन अभी तक पता नहीं चल सका है। आज सुबह से फिर से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया है।
यह घटना मुरैना जिले के विंडवा घाट पर हुई। बीते कल 11 बजे विंडवा घाट पर बीते कल विंडवा निवासी राम निवास सिंह तोमर की मां का अंतिम संस्कार हुआ था। अंत्येष्टि में शामिल हुए लोग नदी में स्नान कर रहे थे। गोरखनाथ सिंह तोमर का 24 वर्षीय पुत्र करण सिंह भी इस घाट पर चम्बल में उतरकर नहा रहा था।
अचानक से एक मगरमच्छ ने करण सिंह के पैरों को मुंह में जकड़ा और गहरे पानी में खींचकर ले जाने लगा। यह युवक चीखा तो घाट पर मौजूद लोगों का ध्यान उसकी ओर गया। लोग कुछ नहीं कर पाये और मगरमच्छ युवक को लेकर गहरे पानी में चला गया।
सूचना मिलने के बाद मुरैना जिले के महुआ थाने की पुलिस एसडीआरएफ की टीम को लेकर मौके पर पहुंची। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने मोटरबोट से तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। कल शाम तक युवक का कोई पता नहीं चल पाया था। आज सुबह से फिर से अभियान शुरू किया गया है। विंडवा घाट पर बड़ी संख्या में आसपास के गांवों के लोग भी मौजूद हैं।
जानकारों का कहना है कि इन दिनों मगरमच्छों का नेस्टिंग का समय चल रहा है। अपने अंडों को लेकर मगरमच्छ बहुत आक्रामक हो जाते हैं।
- आगरा में आध्यात्मिक और राष्ट्र-कल्याण का महापर्व: 251 कुण्डीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ की तैयारियां अंतिम चरण में - October 20, 2026
- श्रद्धा दुबे मामले में अखिलेश यादव का बड़ा बयान: बोले— “यह कोई सामान्य मामला नहीं है, यह सरकार को ले डूबेगा” - October 20, 2026
- श्रद्धा दुबे मामले में अखिलेश यादव का बड़ा बयान: बोले— “यह कोई सामान्य मामला नहीं है, यह सरकार को ले डूबेगा” - October 20, 2026