आगरा: आज दिनांक 18.02.24 को को शास्त्रीपुरम जन सेवा समिति की एक बैठक उपाध्यक्ष भजनलाल प्रधान जी के निवास स्थान पर रखी गई जिसमें सर्व समिति से डॉक्टर भानु प्रताप सिंह जी को अध्यक्ष के रूप में चुना गया और डॉक्टर लाखन सिंह जी को सचिव कि जिम्मेदारी सौंप गई शास्त्रीपुरम जन सेवा समिति जो की एक पंजीकृत संस्था है ।
शास्त्रीपुरम के विकास कार्यों के लिए हमेशा संघर्षशील रहती है । मीडिया प्रभारी तरुण कुमार ने बताया समिति की बैठक में आगे के कार्यों के लिए भी चर्चा की गई जिसमें सीवर की समस्या पार्कों की समस्या रोडो की समस्या और जल भराव को लेकर जो समस्या शास्त्री पुरम में है। उसके निस्तारण की रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक में अध्यक्ष डॉक्टर भानु प्रताप सिंह जी, सचिव डॉक्टर लखन सिंह जी, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह परमार जी, उपाध्यक्ष भजन लाल प्रधान, मनोज शर्मा, जय किशन चाहर,सुभाष राठौर,राजवीर सिंह जी, मीडिया प्रभारी तरुण कुमार सुनील शर्मा, अजय प्रताप,मुन्ना लाल जी, साधना वर्मा,जय प्रकाश चाहर , राज किशोर सिंह परमार, शुभम पीपल, रामवीर सिंह भदौरिया।
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, संभल हिंसा मामले में मुल्ला अफरोज की NSA के तहत हिरासत रद्द, यूपी सरकार पर 10 लाख का जुर्माना - September 29, 2026
- आगरा में सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: कमला नगर पुलिस ने लोहिया नगर में मारा छापा, पांच आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार - September 29, 2026
- Agra News: पैर में फ्रैक्चर होने के कारण सीढ़ियां नहीं चढ़ सकी महिला, एसीपी इमरान अहमद ने जमीन पर बैठकर सुनी फरियाद - September 29, 2026