Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. शास्त्रीपुरम जन सेवा समिति आगरा (पंजीकृत) की एक बैठक उपाध्यक्ष भजनलाल प्रधान के निवास बी- 322 शास्त्रीपुरम पर हुई। बैठक में सर्वसम्मति से डॉ. भानु प्रताप सिंह को अध्यक्ष और डॉ. लाखन सिंह को सचिव की जिम्मेदारी सौंप गई।
शास्त्रीपुरम जन सेवा समिति एक पंजीकृत संस्था है। यह संस्था शास्त्रीपुरम के सर्वांगीण विकास के लिए संघर्षशील रहती है। मीडिया प्रभारी तरुण कुमार ने बताया समिति की बैठक में आगे के कार्यों के लिए भी चर्चा की गई। शास्त्रीपुरम में सीवर, पार्क और जलभराव की समस्याएं प्रमुख हैं। इनके निस्तारण की रूपरेखा तैयार की गई। अब तक किए गए प्रयासों के बारे में जानकारी दी गई।
नए चुने गए पदाधिकारियों के साथ पूर्व अध्यक्ष मंजू वार्ष्णेय का स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि वे शास्त्रीपुरम के विकास के लिए पूर्व की तरह सक्रिय रहेंगी।
डॉ. भानु प्रताप सिंह की हिंदी और अंग्रेजी में पुस्तकें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बैठक में अध्यक्ष डॉ. भानु प्रताप सिंह, सचिव डॉक्टर लाखन सिंह, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह परमार, उपाध्यक्ष भजन लाल प्रधान, किशन सिंह चाहर, राजवीर सिंह, सुनील शर्मा, मनोज शर्मा, सुभाष राठौर, मीडिया प्रभारी तरुण कुमार अजय प्रताप सिकरवार, मुन्ना लाल राजपूत, साधना वर्मा, आकाश वर्मा, राज किशोर सिंह परमार, शुभम पिपल, रामवीर सिंह भदौरिया आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
- संत शिरोमणि गुरु रविदास 650वीं जयंती: आगरा में समरसता महोत्सव के लिए हुआ भूमि पूजन, मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह और प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र रहे मुख्य अतिथि - September 30, 2026
- हर बच्चे की थाली में सुरक्षित भोजन: पोषण, स्वच्छता और गुणवत्ता का संकल्प - September 30, 2026
- संत प्रेमानंद महाराज के साधक की मौत की गुत्थी उलझी: FSL जांच के लिए भेजे गए ब्लड सैंपल, पुलिस हर एंगल से कर रही पड़ताल - September 30, 2026