आगरा। भारतीय जनता पार्टी ने आगरा जनपद के पांच में से चार विधान सभा क्षेत्रों के कुल 26 मंडलों में से 17 मंडलों के अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधियों के नाम घोषित कर दिए हैं। घोषित किए गए मंडल अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधि आगरा ग्रामीण, फतेहपुरसीकरी, खेरागढ़ और फतेहाबाद विधान सभा क्षेत्रों के मंडलों के हैं। बाह विधान सभा क्षेत्र का कोई मंडल अध्यक्ष अभी घोषित नहीं हुआ है जबकि अन्य क्षेत्रों के भी कुछ मंडलों को मिलाकर जिले के कुल नौ मंडलों में अध्यक्षों और जिला प्रतिनिधियों की घोषणा अभी नहीं हुई है।
बाह विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा रोक दी गई है। इस विधानसभा क्षेत्र में पांच मंडल आते हैं। यहां पर किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन पा रही थी। इसी तरह आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के बिचपुरी और धनौली, खेरागढ़ के जगनेर और फतेहाबाद के शमशाबाद नगर मंडल के अध्यक्षों की घोषणा रोक दी गई है।
जिला चुनाव अधिकारी द्वारा निर्वाचित घोषित किए गए 17 मंडल अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधि इस प्रकार हैं-
-आगरा ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र-
श्यामो मंडल- विजय सिंह लोधी अध्यक्ष, प्रमोद उपाध्याय जिला प्रतिनिधि।
बरौली अहीर मंडल- हरिमोहन कुशवाह अध्यक्ष, सत्य पाल सिंह यादव जिला प्रतिनिधि।
अकोला मंडल- अजय चाहर अध्यक्ष, राधेश्याम कुशवाह जिला प्रतिनिधि।
-फतेहपुरसीकरी विधान सभा क्षेत्र-
किरावली नगर मंडल- तेज सिंह उर्फ पिंकी सरपंच अध्यक्ष, अमर पाल सिंह जिला प्रतिनिधि।
जैंगारा मंडल- अभिलाष चाहर अध्यक्ष, लोकेश लवानिया जिला प्रतिनिधि।
फतेहपुरसीकरी नगर मंडल- विल्सन सिंह कुशवाहा अध्यक्ष, संजय कुमार गोयल जिला प्रतिनिधि।
फतेहपुरसीकरी देहात मंडल- ओमकांत डागुर अध्यक्ष, गिरीश कुशवाहा जिला प्रतिनिधि।
अछनेरा नगर मंडल- ललितेश्वर चंद उर्फ ललित कुमार अध्यक्ष, गुलशन अग्रवाल जिला प्रतिनिधि।
अछनेरा देहात मंडल- कौशल प्रताप सिंह अध्यक्ष, कन्हैया लाल कटारा जिला प्रतिनिधि।
-खेरागढ़ विधान सभा क्षेत्र-
खेरागढ़ दैहात मंडल- पवन सिकरवार अध्यक्ष, जिला प्रतिनिधि (अभी घोषित नहीं),
खेरागढ़ नगर मंडल- कपिल जिंदल अध्यक्ष, कल्याण सिंह राजपूत जिला प्रतिनिधि।
सैंया मंडल- प्रमोद कुशवाह अध्यक्ष, राजवीर बघेल जिला प्रतिनिधि।
इरादतनगर मंडल- देवेंद्र त्यागी अध्यक्ष, कृष्णकांत वर्मा जिला प्रतिनिधि।
-फतेहाबाद विधान सभा क्षेत्र-
फतेहाबाद देहात मंडल- योगेश चौहान अध्य़क्ष, रूमाल सिंह गुर्जर जिला प्रतिनिधि।
फतेहाबाद नगर मंडल- अंकित गुप्ता अध्यक्ष, रवि प्रकाश शल्य जिला प्रतिनिधि।
शमसाबाद देहात मंडल- योगेश बघेल अध्यक्ष, मयंक जादौन जिला प्रतिनिधि।
धिमिश्री मंडल- मुकेश पचौरी अध्यक्ष, शिव कुमार धाकरे जिला प्रतिनिधि।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- पेट्रोल पंपों पर बढ़ सकता है कैश का चलन: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर 5 रुपये एमडीआर के विरोध में डीलरों ने दी चेतावनी - September 16, 2026
- Agra News: सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर महापौर से मिला सेनेटरी सुपरवाइजर संघ, वेतन विसंगतियों और ईएसआई कार्ड न मिलने पर जताया रोष - September 16, 2026
- पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर काशी से निकलेगा 500 गाड़ियों का विशाल काफिला: वडनगर तक जाएगी सेवा संकल्प बाइक यात्रा - September 16, 2026