आगरा। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (SIR)-2026 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को मंगलवार को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मानित किया। सभी सम्मानित बीएलओ ने घर-घर जाकर गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) के वितरण, संकलन और बीएलओ ऐप पर डिजिटाइजेशन का कार्य शत-प्रतिशत पूरा किया था।
जिलाधिकारी ने 86-एत्मादपुर से 94-बाह विधानसभा क्षेत्रों के चयनित बीएलओ को प्रशस्ति पत्र, ब्रीफकेस, शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इनमें शामिल हैं—
आरती सिंह, सहायक अध्यापक (86-एत्मादपुर, बूथ 146)
रूप किशोर रावत, वरिष्ठ सहायक (87-आगरा कैन्ट, बूथ 22)
प्रिया कुमारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री (88-आगरा दक्षिण, बूथ 206)
गौरी शर्मा, सहायक अध्यापक (89-आगरा उत्तर, बूथ 381)
अर्चना ठाकुर, सहायक अध्यापक (90-आगरा ग्रामीण, बूथ 262)
इंदू, सहायक अध्यापक (91-फतेहपुर सीकरी, भाग 175)
अनन कुमार अग्रवाल, सहायक अध्यापक (92-खैरागढ़, भाग 198)
राजकुमार, शिक्षा मित्र (93-फतेहाबाद, भाग 353)
नृपति सिंह, नलकूप चालक (94-बाह, बूथ 260)
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के सभी बूथ लेवल अधिकारियों ने वितरण-संकलन से लेकर डिजिटाइजेशन तक का कार्य समय से पूर्व पूरा कर जिले को प्रदेश में अग्रणी स्थान दिलाया है। यह उनकी उत्साह, लगन और समयबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने इसे अन्य बीएलओ के लिए अनुकरणीय कार्यशैली बताया।
मतदाताओं से अपील
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि वे बीएलओ व सुपरवाइजर का सहयोग करें और गणना प्रपत्र की प्रविष्टियां सही-सही भरें।
यदि घर पर मतदाता न हों, तो परिवार का कोई भी वयस्क सदस्य फॉर्म भरकर हस्ताक्षर सहित बीएलओ को दे सकता है।
जिन मतदाताओं के हस्ताक्षरित फॉर्म समय पर मिल जाएंगे, उनके नाम आगामी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में सम्मिलित किए जाएंगे।
महत्वपूर्ण तिथि
गणना प्रपत्रों का संकलन 11 दिसंबर तक किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी बीएलओ समयबद्ध तरीके से 100% कार्य पूरा करेंगे, उन्हें भी आगे सम्मानित किया जाएगा।
- श्री रामलीला महोत्सव 2026: हनुमान जी के पराक्रम से धू-धू कर जली स्वर्ण लंका, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा रामलीला मैदान - October 15, 2026
- आगरा में दशहरा शोभायात्रा से पहले घमासान: समिति गठन को लेकर भाजपा और सपा समर्थित गुट आमने-सामने, डीसीपी कार्यालय पहुंचा विवाद - October 15, 2026
- आगरा में साइबर ठगी के दो बड़े मामले: डिजिटल लॉक तोड़ने के बाद खाते से निकाले रुपये, तो एपीके लिंक से 9.80 लाख की चपत - October 15, 2026