सर्दी और शीतलहर को देखते हुए स्कूलों के समय में एक बार फिर परिवर्तन किया गया है। आगरा के सभी स्कूलों में नर्सरी से 12वीं तक की कक्षाएं ठंड के कारण 12 फरवरी से सुबह 10 बजे शुरू होंगी। आगरा के जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश कुमार ने कहा कि यह समय जिला प्रशासन के अगले आदेश तक जारी रहेगा। अधिकारी ने आदेश को सख्ती से लागू करने को कहा है।

जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी भानुचंद गोस्वामी के निर्देशों के अनुपालन में जनपद आगरा के समस्त राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त तथा समस्त बोर्डों से मान्यता प्राप्त विद्यालयों के खुलने का समय बदला गया है।
अब नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल 12 फरवरी से सुबह 10 बजे से अपरान्ह 03:00 बजे तक खुलेंगे। उन्होंने आगे यह भी अवगत कराया है कि समस्त विद्यालयों द्वारा उपरोक्त निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।
- आगरा के जगदीशपुरा में दुकान और प्लॉट खाली कराने को लेकर विवाद: भाजयुमो नेता समेत 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज - September 26, 2026
- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में ईसीआई की अहम बैठक: फॉर्म-6 और एसआईआर विवाद पर आयोग का बड़ा स्पष्टीकरण, कई कड़े प्रशासनिक फैसले - September 26, 2026
- वृंदावन के राधा केली कुंज आश्रम में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध हालात में मौत: चौथी मंजिल से गिरने से गई जान, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल - September 26, 2026