आगरा। संजय प्लेस में दुकान के सामने बाथरूम करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद जमकर मारपीट हुई। ऐसे में मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें कुछ लोग एक व्यक्ति को लाठी डंडों से पीटते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
थाना हरी पर्वत क्षेत्र के संजय प्लेस में स्थित जीजी नर्सिंग होम के पास एक दुकानदार अभिनव दुकान के पास पेशाब कर रहा था। ऐसे में वहीं दूसरे दुकानदार जीशान ने इस बात का विरोध किया तो दोनों पक्ष में बहस होने लगी। इसके बाद द्वारा पेशाब करने वाले अभिनव के जीशान ने तमाचा मार दिया। किसी तरह से अभिनव वहां से चला गया और कुछ देर बाद अन्य लोगों को अपने साथ लेकर पहुंचा।
इस बार अभिनव और उसके साथ आए अन्य लोगों ने पेशाब करने का विरोध करने वाले युवक को पीटना शुरू कर दिया। लाठी डंडों से उसके ऊपर कई प्रहार किए और जमीन पर गिरा कर मारा। हालांकि मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने मारपीट रोकने का प्रयास भी किया।
सोशल मीडिया पर मारपीट का यह वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी हरिपर्वत ने बताया कि दुकान के पास पेशाब करने को लेकर विवाद हुआ था और मारपीट हुई। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया ऐसे में दोनों पक्ष की तरफ से थाने पर कई सभ्रांत लोग पहुंच गए इसके बाद दोनों पक्ष में समझौता हो गया।
- आगरा से डिजिटल क्रांति का आगाज़: बहुजन व्यापारियों के लिए लॉन्च हुआ ‘Map My Vyapaar’ ऐप - February 8, 2026
- हजारों माता की शक्ति से गूंजा आगरा में विराट हिंदू सम्मेलन, योगेश पुरी गरजे-‘बच्चा-बच्चा राम है’ - February 8, 2026
- इंफ्रास्ट्रक्चर पर 25% और शिक्षा पर 15% खर्च; सोमवार से शुरू हो रहे सत्र में दिखेगा ‘नए उत्तर प्रदेश’ का रोडमैप - February 8, 2026