आगरा: थाना ताजगंज क्षेत्र के तोरा गांव के पास कैलाशकुंज में शनिवार की सुबह एक युवक का शव मिलने के बाद बवाल हो गया। युवक की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने एक घर के आगे लाश रख दी। हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इस दौरान घर पर पथराव भी किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।
परिजनों को संदेह है कि दो दिन पूर्व हुए एक विवाद के कारण युवक की हत्या की गई। कैलाश कुंज के नजदीक बुढ़ाना गांव के एक युवक का शव सुबह देखा गया। मृतक बुढ़ाना गांव निवासी देवलाल का पुत्र बलविंदर है। सुबह करीब आठ बजे कैलाश कुंज के लोगों ने 23 वर्षीय बलविंदर का शव देखा और पुलिस को सूचित किया।
परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो वे मौके पर पहुंचे। बताया गया है कि मृतक का हाल ही में कुछ लोगों से विवाद हुआ था। परिजनों का मानना है कि इसी विवाद की वजह से युवक की हत्या कर शव यहां फेंका गया।
घटनास्थल पर मृतक के परिवारीजनों के अलावा बड़ी संख्या में अन्य ग्रामीण भी एकत्रित थे। इन लोगों ने उस घर पर पथराव किया, जहां रहने वालों से मृतक का विवाद हुआ था।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को यह कहकर शांत किया कि हत्या के बारे में जल्द खुलासा किया जाएगा।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026