आगरा। बाह थाना क्षेत्र के पार्वतीपुरा में 16 वर्षीय किशोरी का शव घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
पार्वतीपुरा निवासी प्रमोद की 16 वर्ष की पुत्री तमन्ना सोमवार की शाम को अपने ही घर में कमरे के अंदर गर्डर के हुक से फंदे पर लटकी मिली। बेटी को फंदे पर लटके देख परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन में परिजनों ने किशोरी को फंदे से उतारा और सीएचसी बाह लेकर पहुंचे, जहां डॊक्टर ने परीक्षण के उपरांत किशोरी को मृत घोषित कर दिया। परिजनों में कोहराम मच गया।
थाना प्रभारी बाह सुरेश चंद्र गौतम का कहना है कि परिजनों के मुताबिक किशोरी बीते दिनों से तनाव में चल रही थी। उसने आत्महत्या का कदम उठाया है। सुसाइड की वजह सामने नहीं आई है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- अयोध्या मंदिर विवाद: एसआईटी जांच के बीच नृपेंद्र मिश्रा ने माना- ‘निगरानी की व्यवस्था शून्य थी, चंपत राय की निष्ठा पर शक नहीं पर व्यवस्था फेल रही’ - June 20, 2026
- अयोध्या का भंडाफोड़ अधर्मियों के ‘शताब्दी समारोह’ को ‘समाप्ति समारोह’ बना देगा, सपा प्रमुख अखिलेश यादव का तीखा प्रहार - June 20, 2026
- गोमती का अस्तित्व खतरे में! सीवेज, गाद और कंक्रीट के तटबंधों ने नदी की सांसें थामीं, पर्यावरणविदों ने दी चेतावनी - June 20, 2026