आगरा: थाना खेरागढ़ में रविवार की शाम हुई सनसनीखेज वारदात में एक युवक ने पत्नी के प्रेमी को बीच बाजार गोली मार दी। प्रेमी ने कुछ ही पलों में दम तोड़ दिया।
बताया गया है कि महिला ने पांच महीने पहले ही पति को छोड़कर प्रेमी से शादी कर ली थी। दोनों बच्चों को भी साथ ले गई थी। इसे पति बर्दाश्त न कर सका। मिलने के बहाने बुलाया और हत्या कर दी।
यह वारदात खेरागढ़ के समाधि रोड पर हुई। लक्ष्मण (40) ने अपनी पत्नी नीतू के प्रेमी कंचन (27) को दिनदहाड़े भरे बाजार में गोली मार दी। गोली लगने से कंचन लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। कुछ ही समय में उसके प्राण निकल गए। सरेआम गोली कांड से बाजार में भगदड़ मच गई। भीड़ ने आरोपी लक्ष्मण को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया।
नीतू ने बताया कि वह राजस्थान के जैरा का पुरा (मनिया) की रहने वाली है। सात वर्ष पूर्व उसकी शादी राजस्थान के कृष्णा बाड़ी निवासी लक्ष्मण के साथ हुई थी। दोनों से दो बच्चे सोनाली (6 वर्ष) और रवि (3 वर्ष) हैं। इसी बीच उसे कंचन से प्रेम हो गया। पांच महीने पहले उसने कंचन के साथ भागकर कोर्ट मैरिज कर ली। दोनों बच्चों को साथ में ले गई।
दोनों मजदूरी करके गुजारा कर रहे थे। सुबह लक्ष्मण ने फोन कर कहा कि उसकी तबीयत खराब है। इस पर नीतू ने इलाज के लिए उसे छह सौ रुपये खाते में भेजे। लेकिन, उसने कहा कि उसे बच्चों को देखने का मन है। बच्चों को दिखा जा। बच्चों से मिलवाने के लिए वह शाम को बाजार में आई थी। उसके साथ प्रेमी कंचन भी था। कंचन को देखकर लक्ष्मण आग बबूला हो गया।
लक्ष्मण ने साथ में लाए तमंचे से कंचन को गोली मार दी। गोली कंचन के सीने को भेद गई। पलभर में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना से बाजार में भगदड़ मच गई। लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई भी की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
- आगरा में सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: कमला नगर पुलिस ने लोहिया नगर में मारा छापा, पांच आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार - September 29, 2026
- Agra News: पैर में फ्रैक्चर होने के कारण सीढ़ियां नहीं चढ़ सकी महिला, एसीपी इमरान अहमद ने जमीन पर बैठकर सुनी फरियाद - September 29, 2026
- आगरा में खूनी संघर्ष: नशे में हंगामा करने से रोकने पर देवर ने महिला के पेट में घोंपा चाकू, तीन मासूमों के सिर से उठा मां का साया - September 29, 2026