आगरा:- अपने क्षेत्रीय कंपोजिट विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चो को प्रतिदिन दिए जाने वाले मिड-डे भोजन की गुणवता की जाँच करने वार्ड 55 शाहदरा के भाजपा पार्टी से पार्षद विजय वर्मा निषाद अचानक से शनिवार को स्कूल पहुँच गए।
कंपोजिट स्कूल की प्रिंसिपल स्वेता के साथ उन्होंने पहले स्कूल में बच्चो को दिए जाने वाले खाने का निरीक्षण कर जानकारी ली। निरीक्षण के बाद उन्होंने स्कूल की प्रिंसिपल और बच्चो के साथ जमीन पर बैठकर खाना खाया। इस मौके पर भाजपा पार्षद का कहना था की स्कूलों में बच्चो को दिए जाने भोजन का निरीक्षण समय-समय पर होना चाहिए। सरकार की ओर से दी जाने सुविधा का लाभ पढ़ने वाले प्रत्येक बच्चे को मिलना चाहिए।
स्कूल में बच्चो को दिए जाने वाले खाने की जानकारी करने के बाद उन्होंने उसकी गुणवत्ता को जाँचने के लिए बच्चो के साथ खाना खाया जिसमे स्कूल की प्रधानाचार्य भी उनके और बच्चो के साथ मौजूद रहीं। स्कूल में नियमित रूप से बच्चो को दिए जाने वाले खाने की गुणवत्ता बिल्कुल ठीक मिली। सभी बच्चे भी स्कूल ड्रेस में थे।
- 25 साल से फरार चारा घोटाले का आरोपी सत्येंद्र कुमार लखनऊ से गिरफ्तार, नेपाल में छिपकर काट रहा था जिंदगी, रेलवे स्टेशन से CBI ने धर-दबोचा - October 24, 2026
- यूपी चुनाव 2027: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की घोषणा, जननीति भारत पार्टी लड़ेगी 403 सीटों पर, बोलीं “लक्ष्य जनता का राज” - October 24, 2026
- कन्नौज में अखिलेश का पुतला फूंकने पहुंचे हिन्दुस्तान आजाद मंच के अध्यक्ष मुकेश पाल देशबंधु की पिटाई, सपा नेत्री ने जड़े थप्पड़, समर्थक भागे - October 24, 2026