आगरा । आगरा के तत्वाधान में 29 अप्रैल 2025 को श्री गणेश नवदुर्गा मन्दिर बी ब्लॉक शस्त्रीपुरम में भगवान महर्षि परशुराम जन्मोत्सव एवं अक्षय तृतीया समारोह का आयोजन बड़े ही भाव पूर्वक निर्वहन किया गया।
भगवान महर्षि परशुराम जी के जन्म उत्सव पर भगवान विष्णु के छठे अवतार जमदग्नि पुत्र विश्व बंधु महाबाहु, पृथ्वी को 21 बार अत्याचारियों से मुक्त करने वाले भगवान परशुराम जी के अवतरण” दिवस (अक्षय तृतीया) के पावन पर्व पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, यज्ञ में सभी ने आहुतियां देकर भगवान की आरती और मंगल गीतों के साथ बड़े ही भावपूर्ण तरीके से भगवान को स्मरण किया ।
सभी ने भगवान परशुराम की आरती आरती की ,
विश्व कल्याण की कामना करते हुए सभी को इस पावन पर्व की बधाई व मंगल कामनाएं की गई। कार्यक्रम का समापन भगवान को भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया।
महर्षि परशुराम जन्मोत्सव संगठन एवं विप्र ब्राह्मण जागृत संघ बनाया जन्मोत्सव संगठन ने शस्त्रीपुरम स्थित श्री गणेश नवदुर्गा मन्दिर बी ब्लॉक शस्त्रीपुरम में पूजा कराई। श्री राहुल चतुर्वेदी ने कहा कि सर्वसमाज के एकजुट होने से देश की तरक्की होगी। राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज की दृढ़ता, आत्मसंयम, आध्यात्मिक उन्नति के पथ की बाधाओं को स्वीकार करने का संकल्प करें।
डां उमेश शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम की घर में मूर्ति रखने से दुखों का निवारण होता है। पं संदीप शास्त्री ने हवन शुरू कराया।
इस दौरान अध्यक्ष अमोल दीक्षित पंडित राहुल चतुर्वेदी जी, राजेन्द्र शर्मा, डां उमेश शर्मा जी, अनमोल दीक्षित, प्रेम शंकर शर्मा, विवेक मिश्रा, नवीन शर्मा, विनोद त्रिपाठी जी विजय प्रकाश दीक्षित जी, ओपी शर्मा,शशी कांत शर्मा, अनिल मुदगल, राजीव शर्मा, राकेश शर्मा, जितेन्द्र शर्मा,शुभम शर्मा, विवेक शर्मा, पं.सन्दीप, सुशील कुमार शर्मा, विपिन शर्मा,महिला सशक्तिकरण पं कुसुम भारद्वाज कॉलोनी के लोगआदि मौजूद रहे। हवन पूजा का कार्यक्रम संपन्न हुआ अगामी कार्यक्रम पर चर्चा हुई ।
- “हर लड़की खुद को शिवानी के किरदार में देख पाएगी”: शेमारूमी की सीरीज ‘एक कन्या कुँवारी’ को लेकर बोलीं जाह्नवी गुरनानी - November 12, 2026
- किसानों पर बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा की टिप्पणी की अपना दल (एस) ने की कड़ी निंदा, सार्वजनिक माफी की मांग - November 12, 2026
- ताजमहल की सुरक्षा में बड़ी सेंध; शाही मस्जिद की छत तक पहुँचे दो विदेशी पर्यटक, वीडियो सामने आने के बाद एएसआई ने दिए जांच के आदेश - November 12, 2026