आगरा: थाना ताजगंज पुलिस ने एक मैरिज होम में आन डिमांड कैसिनो पार्टी आयोजित करने वाले 13 लोगों को गिरफ्तार किया। इस पार्टी में रातभर लाखों रुपये के दांव लगने की तैयारी थी। इससे पहले पुलिस को भनक लग मिल गई।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, ताजगंज क्षेत्र के एक मैरिज होम में दिवाली पार्टी होनी थी और इसमें कैसिनो लगाए जाने की तैयारी भी की जा रही थी। रातभर लाखों के दांव लगाने को लेकर यह तैयारी की जा रही थी लेकिन तभी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिल गई। पुलिस ने यहां छापा मारकर 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। यहां से कैसिनो का सामान भी बरामद किया गया।
एसीपी ताज सुरक्षा अरीब अहमद ने मीडिया को बताया कि ताजगंज क्षेत्र के टीडीआई मॉल के पास एक मैरिज होम में एक संस्था की ओर से दिवाली पार्टी का आयोजन किया जा रहा था। पार्टी में जुआ खेलने के लिए कैसिनो भी लगाया जा रहा था जिसे लगाने के लिए दिल्ली से लोग बुलाए गए थे।
यह जुआ पार्टी बड़े स्तर पर होने जा रही थी, जिसका ठेका शहर के एक युवक द्वारा लिया गया था। कैसिनो लगाने की पूरी तैयारी थी, टेबल व अन्य सामान भी पहुंच गया था। जुआ पार्टी से पूर्व ही मुखबिर की सूचना पर यहां छापा मार दिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बड़ी-बड़ी पार्टियों में ऑन डिमांड कैसिनो लगाते हैं। यहां भी बड़ी पार्टी होनी थी जिसमें लाखों रुपये के दांव लगाए जाने थे। पकड़े गए सभी लोग दिल्ली के बताए जा रहे हैं। पुलिस उनके और आगरा में ठेका लेने वाले के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
- आगरा: पूर्व विधायक के घर भी गैस सिलेंडर की ‘सेंधमारी’! खंदौली में एजेंसी का खेल—बुकिंग के 40 मिनट में कागजों पर कर दी डिलीवरी, सिलेंडर का पता नहीं - March 14, 2026
- आगरा: पूर्व विधायक के घर भी गैस सिलेंडर की ‘सेंधमारी’! खंदौली में एजेंसी का खेल—बुकिंग के 40 मिनट में कागजों पर कर दी डिलीवरी, सिलेंडर का पता नहीं - March 14, 2026
- खाकी फिर शर्मसार: ताजगंज के सिपाही के साथ लिव-इन में रह रही फैशन डिजाइनर ने की आत्महत्या, शादी से मुकरने पर दी जान, आरोपी कांस्टेबल गिरफ्तार - March 13, 2026