
आगरा। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह समिति द्वारा आज शाम को काजीपाड़ा से भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की शोभायात्रा शुरू हुई। यह रात भर शहर के विभिन्न मार्गों से होकर आवास विकास कॉलोनी में बनाई गई भीमनगरी में पहुंचेगी।
शोभायात्रा का प्रदेश की महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री बेबी रानी मौर्य, विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, पुलिस आयुक्त जे. रवींद्र गौड़, अपर पुलिस आयुक्त संजीव त्यागी, जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बाबा साहब की झांकी की आरती कर शुभारंभ किया। डॉ. अंबेडकर भवन काजीपाड़ा पर कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य सहित आलाधिकारियों का समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सक्सेरिया और महामंत्री निहाल सिंह ने पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया।
शोभायात्रा में अनेक शिक्षाप्रद व सामाजिक संदेश देतीं हुईं सौ से ज़्यादा झांकियां शामिल हैं। साथ ही दर्जन भर से अधिक बैंड झांकियों के आगे चल रहे हैं। काष्ठ के बने हाथी पर सवार डॉ. अम्बेडकर की जगह- जगह आरती उतारी जा रही है। विभिन्न राजनीतिक दलों शोभायात्रा मार्ग में शिविर लगाकर शोभायात्रा का स्वागत किया जा रहा है। शोभायात्रा पूरी रात शहर के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण करेगी। शोभायात्रा में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है।
कल भीमनगरी के मंच पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भीमनगरी में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के कई मंत्री भी शामिल होंगे।
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026