आगरा। नगर आयुक्त की मनमानी और सदन न बुलाने के विरोध में बीते दिन बसपा पार्षदों द्वारा शुरू किया गया धरना आज भी जारी है। धरना स्थल बड़ी संख्या में समर्थकों का पहुंचना शुरू हो गया है। रात भर बसपा पार्षद नगर निगम परिसर में ही डेरा डाले रखा। वहीं सोए और उन्होंने वहीं पर खाना खाया।
आज सुबह से ही धरना स्थल पर समर्थकों का पहुंचना शुरू हो गया है। लोगों में नगर निगम की कार्यप्रणाली को लेकर काफी रोष है। महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह के बयान के बाद बसपा पार्षद कह रहे हैं कि मेयर ने हमारे आरोपों की पुष्टि कर दी है।
गौरतलब है कि बसपा पार्षदों ने बजट का सदन, उसके बाद सामान्य सदन न होने और जब तक नगर आयुक्त महापौर को समय देकर सदन लगवाने में सहयोग नहीं करते हैं, तब तक धरना समाप्त नहीं करने की घोषणा की है। बसपा पार्षदों ने नगर आयुक्त पर भ्रष्टाचार के भी गंभीर आरोप लगाए हैं। बसपा पार्षद सुनील शर्मा ने कहा कि अब तो मेयर भी हमारी बात की पुष्टि कर रहीं हैं। शासन को नगरायुक्त के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
धरने पर बसपा पार्षद दल के नेता डॉ. यशपाल सिंह, पार्षद सुनील शर्मा, सुरेश कुशवाह, बेबी, इमराना अब्बास, ऊषा देवी, संजू देवी, रजनी देवी, किश्वर जहां, पुष्पा कुमारी मौर्या, रेखा भाष्कर, मोहम्मद आसिफ, राधेलाल, माता प्रसाद, मीना देवी आदि बैठीं हैं।
- आगरा में अघोरी होली का अद्भुत नजारा: भाविप नवज्योति शाखा के होली महोत्सव में उमड़ा भक्ति और उल्लास - March 17, 2026
- Agra News: फतेहपुर सीकरी को बड़ी सौगात, सांसद राजकुमार चाहर के प्रयासों से 3 नए पुलों के निर्माण को मिली मंजूरी - March 17, 2026
- आगरा में पूर्ति निरीक्षक को बदनाम करने की साजिश, फेसबुक-व्हाट्सएप पर फर्जी वीडियो वायरल करके छवि बिगाड़ने का आरोप, मुकदमा दर्ज - March 17, 2026