आगरा। नगर निगम सदन में आज उस समय सनसनी फैल गई जब बसपा की एक महिला पार्षद ने अपने क्षेत्र में विकास कार्य न होने पर जान देने का ऐलान भरे सदन में कर दिया। पार्षद जरीना बेगम इतना गुस्से में थीं कि उन्होंने यहा तक कह दिया कि मैं सदन के अंदर ही खुद को केरोसिन डालकर जला लूंगी।
बसपा पार्षद के इस कथन से सदन में एकबारगी तो सन्नाटा छा गया। पार्षद ही नहीं, अधिकारी भी जरीना बेगम के ऐलान से सहम से गए। बाद में भाजपा के कुछ पार्षदों ने इस तरह की बातों पर एतराज किया तो भाजपा और बसपा पार्षद आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से आरोप- प्रत्यारोप शुरू हो गए। बसपा पार्षद हंगामा करते हुए सदन में ही धरने पर भी बैठे गए।
दोनों दलों के पार्षद हंगामा करते हुए मेयर की डायस के सामने तक पहुंच गए। अधिकारी व मेयर दोनों ही पार्षदों को समझाते रहे लेकिन हंगामा बंद नहीं हुआ। बाद में मेयर ने महिला पार्षद जरीना बेगम के बयान नाराजगी जताई। साथ ही महिला पार्षद से यह भी कहा कि उनके क्षेत्र में विकास न होने की बात पर वे ध्यान देंगी।
मेयर ने आश्वस्त किया कि पार्षदों के विकास कार्य के सभी प्रस्ताव शीघ्र पूरे कराए जाएँगे। मेयर के इस आश्वासन के बाद सदन की कार्यवाही शांति से चल रही है।
- ताज से आगे की सोच: ‘आगरा बियॉन्ड ताज’ में विशेषज्ञों ने खींचा भविष्य का खाका, अध्यात्म और विरासत का होगा संगम - February 24, 2026
- Agra News: हाथियों की सेहत संवारेंगे दुनिया भर के विशेषज्ञ, वाइल्डलाइफ एसओएस की पांच दिवसीय इंटरनेशनल वर्कशॉप शुरू - February 24, 2026
- शंकराचार्य का ‘फोटो’ धमाका: IPS अजय पाल और आशुतोष की केक काटते तस्वीर दिखाई, महाराज बोले- AI जनरेटेड है - February 24, 2026