आगरा। थाना छत्ता बेलनगंज के निकट यमुना किनारे बंदरों की उछलकूद ने एक युवक की जान ले ली। बंदरों की उछलकूद से एक भवन की छत की मुंडेर नीचे आ गिरी, जिसमें दबकर युवक की जान चली गई।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, मृत युवक शाम करीब पांच बजे यमुना किनारे एक पेठे की दुकान के आगे ऑटो रिक्शा के इंतजार में खड़ा था। तभी बंदरों ने छत की मुंडेर नीचे गिरा दी। मलबे में दबकर युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की तुरंत शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस उसकी शिनाख्त के प्रयास कर रही है। जहां यह हादसा हुआ उसके निकट ही एसीपी का भी कार्यालय है।
बताया गया है कि मलबे की चपेट में आने से युवक लहूलुहान हो गया, उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना छत्ता के प्रभारी ने बताया कि युवक की शिनाख्त की जा रही है।
- ताज से आगे की सोच: ‘आगरा बियॉन्ड ताज’ में विशेषज्ञों ने खींचा भविष्य का खाका, अध्यात्म और विरासत का होगा संगम - February 24, 2026
- Agra News: हाथियों की सेहत संवारेंगे दुनिया भर के विशेषज्ञ, वाइल्डलाइफ एसओएस की पांच दिवसीय इंटरनेशनल वर्कशॉप शुरू - February 24, 2026
- शंकराचार्य का ‘फोटो’ धमाका: IPS अजय पाल और आशुतोष की केक काटते तस्वीर दिखाई, महाराज बोले- AI जनरेटेड है - February 24, 2026