आगरा। त्योहारों और खास मौकों पर ‘गुणवत्ता’ का दावा करने वाले आगरा के प्रसिद्ध बीकानेर स्वीट्स पर एक बार फिर मिलावट के गंभीर आरोप लगे है।
सिकंदरा निवासी यतीन्द्र यादव की ऑनलाइन शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए ) ने खंदारी स्थित दुकान से लिए गए सैंपलों की रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में ऐसे खुलासे हुए हैं, जो न सिर्फ उपभोक्ताओं की सेहत के साथ खिलवाड़ दर्शाते हैं बल्कि मिलावटखोरों की हकीकत भी उजागर करते हैं।
यतीन्द्र यादव ने शिकायत में बताया कि उन्होंने ऑनलाइन भुगतान कर बीकानेर स्वीट्स से एक किलो बूंदी के लड्डू खरीदे थे। लड्डू खाने के बाद पूरे परिवार को उल्टी, सिरदर्द और पेट खराब की समस्या हुई। इस गंभीर शिकायत के बाद एफएसडीए की टीम तुरंत दुकान पर पहुंची और बूंदी लड्डू, घी, बेसन, पनीर सहित कई नमूने जांच के लिए भेजे।
फूड सेफ्टी अधिकारियों के अनुसार जांच रिपोर्ट में बूंदी के लड्डू अशुद्ध, घी अशुद्ध (शुद्ध घी के नाम पर भारी मिलावट), बेसन अधोमानक व असुरक्षित (गुणवत्ता बेहद खराब, सेहत के लिए जोखिम), पनीर- अधोमानक व असुरक्षित (बैक्टीरिया स्तर मानक से अधिक) पाए गए हैं। यह रिपोर्ट न सिर्फ खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 का उल्लंघन है बल्कि सीधे-सीधे उपभोक्ताओं की जानलेवा लापरवाही है।
- लायंस क्लब आकाश ने गौसेवा के लिए अर्पित किया 250 मन भूसा; फाउंड्री नगर की राधा-कृष्ण गौशाला में मासिक सेवा कार्य - November 20, 2026
- सर्व धर्म ख्वाजा मंदिर में 15वां सरिता ए इंसानियत दो दिवसीय आयोजन 28- 29 नवबंर 2026 को - November 20, 2026
- बल्केश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह: देवोत्थान एकादशी पर उमड़े श्रद्धालु - November 20, 2026