आगरा: नगर निगम ने बकायदारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और गति दी है। बकाया वसूली को लेकर नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फतेहाबाद रोड स्थित पैसिफिक मॉल को सील किया है। बताते चलें कि पैसिफिक मॉल पहला शहर का माल है। इस मॉल के बनने के बाद आगरा में मॉल बनने की झड़ी लग गई थी। इस मॉल में लोग खूब सैर सपाटा करते हुए दिखाई देते थे। लेकिन यह मॉल सफल नहीं हो सका,अब पैसिफिक मॉल पर नगर निगम में कार्रवाई कर दी है। पैसिफिक मॉल पर 1.65 करोड़ रुपये का बकाया होने पर नगर निगम की टीम ने मॉल को सील कर दिया। निगम की कार्रवाई के बाद अन्य बकायदारों में हड़कंप मच गया है।
इन पर भी हुई कार्रवाई
पैसिफिक मॉल पर कार्रवाई करने के साथ ही ताजगंज जोन में नगर निगम की टीम ने हरीओम दीक्षित पर आठ लाख रुपये हाउस टैक्स बकाया होने पर उसे सील कर दिया गया। हरीपर्वत जोन में सुकेश अग्रवाल के आरिफ आटो पर छह लाख रुपये बकाया होने पर सील किया गया। छत्ता जोन में भी रानी गुप्ता पर नगर निगम के हाउस टैक्स का 1.65 लाख रुपये बकाया था, भवन को सील कर दिया गया है। इसके साथ ही सात भवन स्वामियों से 13 लाख रुपये जमा कराया गया।
बकाएदारों को दी गई थी चेतावनी
नगर निगम की ताबड़तोड़ कार्रवाई किए जाने को लेकर अपर नगर आयुक्त विनोद कुमार गुप्ता से बात की गई। इस पर उनका कहना था कि नगर निगम का जिनके ऊपर एक लाख से अधिक बकाया है, उनको कई बार चेतावनी दी गई थी, लेकिन ऐसे लोगों ने नगर निगम की चेतावनी को हल्के में लिया। अब ऐसे सभी बकाएदारों के खिलाफ नगर निगम कार्रवाई करने में जुटा हुआ है। अपर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम बकायदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई कर रहा है और यह अभियान आगे भी अनवरत जारी रहेगा।
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘शतक’ फिल्म की सराहना की - February 20, 2026
- अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर तीखा हमला, बोले- क्या ‘DEAL’ ने सरकार के मुंह पर लगा दी है ‘SEAL’? - February 20, 2026
- Agra News: सर्विस सेंटर जा रही कार बनी आग का गोला, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान - February 20, 2026