आगरा: फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसव के नाम पर सुविधा शुल्क न देने पर आशा कार्यकत्री द्वारा दो स्टाफ नर्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आशा ने स्टाफ नर्स पर हाथापाई का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक से की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फतेहाबाद के ग्राम नयापुरा खंडेर में कार्यरत आशा हीरा देवी गांव की ही सरोज पत्नी राजू को प्रसव पीड़ा होने पर फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंची। आशा के मुताबिक उसने सभी जांच मौजूद दो स्टाफ नर्स को सौंप दी। इस दौरान एक स्टाफ नर्स द्वारा हीरा देवी से कहा गया कि बच्चा उल्टा है। इसलिए ₹2000 की सुविधा शुरू की मांग की गई। आशा ने सुविधा शुल्क देने में जब आनाकानी की तो स्टाफ नर्स द्वारा उसके साथ हद दर्जे की बदतमीजी की गई तथा उसके साथ हाथापाई कर दी। साथ ही हिदायत दी के बिना पैसे के किसी को भी प्रसव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाने की जरूरत नहीं है।
पीड़िता हीरा देवी ने प्रसूता के पति राजू के साथ मिलकर इसकी शिकायत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर यादवेंद्र सिंह से की है। दोनों ही स्टाफ नर्सो के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। वहीँ अधीक्षक का कहना है कि इस मामले की जांच कराई जाएगी तथा जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- मैया मायावती जी को…बसपा सुप्रीमो को मां दुर्गा के 10 हाथों वाले स्वरूप में दिखाने वाला पोस्टर चर्चा में - October 27, 2026
- शायरी और सुरों का अलौकिक संगम: जावेद अख्तर और मोहम्मद वकील लेकर आए नई रूहानी ग़ज़ल ‘बाज़ाहिर क्या है’ - October 27, 2026
- नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के लिए यश का बड़ा मास्टरस्ट्रोक: कर्नाटक में फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन की कमान संभालेंगी ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस’ - October 27, 2026